ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के क्रश अनुज कपाड़िया की इंट्री, नंदिनी के पति की वापसी से आयेगा नया मोड़

Updated at : 30 Aug 2021 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के क्रश अनुज कपाड़िया की इंट्री, नंदिनी के पति की वापसी से आयेगा नया मोड़

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है. शो में अनुपमा के क्रश अनुज कपाड़िया एंट्री होनेवाली है. शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद हर जगह उनकी ही चर्चा है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है. शो में अनुपमा के क्रश अनुज कपाड़िया एंट्री होनेवाली है. शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद हर जगह उनकी ही चर्चा है. अनुपमा के स्कूल रीयूनियन में दोनों की मुलाकात होनेवाली है. इस रीयूनियन नाइट के बाद शो की कहानी में नया मोड़ आने को तैयार है. देविका स्कूल रीयूनियन पार्टी में शामिल होने के लिए लौटेगी.

अनुज कपाड़िया एक फेमस बिजनेस टाइकून है. वहीं अनुपमा की बेस्ट फ्रेंड देविका की भी शो में इंट्री होनेवाली है. वो ही दोनों को एकदूसरे से मिलानेवाली है. देविका, शुरू से ही अनुपमा के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं. वहीं शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि काव्या और वनराज इस बात से अंजान है. वनराज भी उससे मिलने के लिए एक्साइटिड है ताकि वो फिर से अपना बिजनेस सेटल कर पाये.

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया, वनराज को एक बड़ी डील ऑफर करनेवाले हैं. वह वनराज और अनुपमा का वेयरहाउस भी खरीदना चाहता है. वनराज इस ऑफर से काफी खुश होगा. क्योंकि यह ऑफर 5 करोड़ रुपए का है. लेकिन अनुपमा इस नए सौदे के लिए राजी नहीं है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होनेवाला है?

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : शिवांगी जोशी की पहली सैलरी थी सिर्फ इतनी, तसवीरें

वहीं, आने वाले एपिसोड में नंदिनी अपने फोन पर पुराना नंबर देखकर घबरा जाती है. उसका बुरा अतीत एकबार फिर उसे परेशान करने लगता है. वो बार बार कॉल कटेगी लेकिन उसे कॉल आता रहेगा. इस समय शाह परिवार वैसे भी टैक्स की परेशानी से जूझ रहा है, ऐसे में वो इसे बारे में समर को बताना नहीं चाहती है. शो में नंदिनी के पति की बड़ी एंट्री होने वाली है, जो कहानी में एक बड़ा बदलाव लाएगा. नंदिनी ने समर से इतना बड़ा झूठ क्यों बोला, ये तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola