ePaper

Anupama Spoiler Alert: शाह हाउस में लौटते ही वनराज पर भड़की काव्या, नंदिनी को लेकर पूछेगी ये सवाल

Updated at : 24 Jan 2022 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: शाह हाउस में लौटते ही वनराज पर भड़की काव्या, नंदिनी को लेकर पूछेगी ये सवाल

अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार साथ में मिलकर मकर सक्रांति साथ में मनाते है. पूरा परिवार पंतगबाजी प्रतियोगिता करता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का आनेवाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. अनुपमा को वनराज के खतरनाक प्लान के बारे में थोड़ा-थोड़ा शक हो रहा है. वनराज, मालविका को अपनी बातों में फंसाना चाहता है. वो उसके सामने अच्छा बनने की कोशिश करता है. इधर अनु उसके इरादों के बारे में जान जाती है.

अनुपमा के आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार साथ में मिलकर मकर सक्रांति साथ में मनाते है. पूरा परिवार पंतगबाजी प्रतियोगिता करता है. इस दौरान सब पतंग उड़ाते है और एक दूसरे से जीतने की कोशिश करते है. अनुज और मालिवका में कांटे की टक्कर होती है. मालविका उसे कहती है कि वो हारने वाला है.

मालिवका और वनराज आपस में बात करते रहते है, तभी काव्या आ जाती है और उनके पतंग का धागा काट देती है. काव्या कहती है कि वनराज की पतंग ऊंचा उड़ा रहा था इसलिए उसने उसे काट दिया. अनुपमा काव्या से सीन न बनाने के लिए कहती है. काव्या अनुपमा से पूछती है कि जब मालविका ने न्यू ईयर पर सीन बनाया तो उसे वह याद नहीं आया.

काव्या नंदिनी के साथ बदतमीजी से बात करने के लिए वनराज पर भड़कती है. लीला काव्या को रोकने की कोशिश करती है. काव्या लीला से पूछती है कि जब वह गलत है तो वह वनराज को कभी क्यों नहीं रोकती. वनराज ने काव्या को जवाब दिया कि शाह नंदिनी को पसंद नहीं करते है. वह कहता है कि समर को नंदिनी के अलावा कोई भी लड़की मिल सकती है.

Also Read: KRK ने इब्राहिम-पलक की डेटिंग खबरों पर तंज कसते हुए किया ये ट्वीट, कहा- बेटा एक दम सैफ अली खान पर गया है

काव्या वनराज पर बहुत गुस्सा होती है जिसके बाद दोनों में काफी बहस होती है. काव्या काफी इमोशनल हो जाती है औऱ रोने लगती है. वो कहती है कि किसी को उसकी परवाह नहीं है. वहीं, हंसमुख और लीला कहते है कि उन्होंने दोनों के रिश्ते सुधारने की बहुत कोशिश की है. काव्या, वनराज से कहती है कि वो उसकी जगह मालविका को लाना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola