ePaper

Anupamaa Upcoming Twist: मालविका को आया पैनिक अटैक, समर ने दी नंदिनी को शादी को लेकर चेतावनी

Updated at : 07 Jan 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Twist: मालविका को आया पैनिक अटैक, समर ने दी नंदिनी को शादी को लेकर चेतावनी

'अनुपमा' के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि नये साल की पार्टी की तैयारी शाह परिवार में हो रही है. इसमें जाने के लिए अनुपमा, मालविका को मना लेती है.

विज्ञापन

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो ‘अनुपमा’ का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. शाह परिवार में काव्या नये साल को लेकर प्लान बना रही है. काव्या इस पार्टी में सबको इनवाइट करती है, लेकिन मालविका इसमें आने से मना कर देती है. इस वजह से अनुज भी वहां जाना नहीं चाहता. अनुपमा मालविका को मनाने का फैसला करती है.

समर काव्या को उनसब के बीच आग लगाने के लिए धन्यवाद देता है. नंदिनी उसे समझाती हुए कहती है कि मासी बस परेशान है. समर कहती है कि वह उनका घर तोड़ने की बात कर रही है. नंदिनी कहती है मालविका की एंट्री के बाद मासी अकेलापन महसूस कर रही है और अनु आंटी इस बारे में कुछ नहीं कर रही है. समर उससे कहता है कि वह मम्मी को उसमें न खींचे और यह न भूलें कि मालविका अनुज की बहन है जिसने उसकी जान बचाई, उसे जेल से बचाया.

समर कहता है कि क्या वो अनुज की बहन को दो दिन अपने घर में क्यों नहीं रख सकते. मालविका मिस्टर शाह के करियर के लिए महत्वपूर्ण है, और वह 3-4 दिनों में चली जाएगी. समर, नंदिनी को चेतावनी देता है कि अगर उसे लगता है कि उसकी मासी उस घर में परेशान है, तो उसके पास उससे शादी करने या शादी कैंसिल करने का चॉइस है.

Also Read: Anupamaa फेम रुपाली गांगुली का रेट्रो लुक वायरल, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए अनुज और मालविका

इधर मालविका पार्टी में आने के लिए तैयार हो जाती है. पार्टी में आने से पहले एक पड़ोसी को अपनी पत्नी से लड़ता देख मालविका घबरा जाती है. ये सब देखकर मालविका को पैनिक अटैक आता है. उसे एक कोने में बैठे कांपते देख अनुज परेशान हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola