Anupama: प्रेम की जान बचाकर भी अपमानित हुई अनुपमा, कैफे को लेकर बढ़ा विवाद

Updated:
विज्ञापन
Anupama

प्रेम और अनुपमा, फोटो – यूट्यूब

Anupama: ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम की जान बचाती है, लेकिन बदले में उसे अपमान सहना पड़ता है. राही और परिवार के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में शाह परिवार में व्रत और पूजा का माहौल दिखाया जाएगा. लीला सभी महिलाओं को पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने को कहती है. इसी दौरान मोहल्ले की महिलाएं अनुपमा और दिग्विजय के रिश्ते को लेकर बातें करने लगती हैं. राही को जब पता चलता है कि दिग्विजय शाह हाउस में रह रहा है तो वह नाराज हो जाती है.

राही और किंजल के बीच हुई तीखी बहस

राही, लीला से सवाल करती है कि दिग्विजय को घर में रहने की जरूरत क्यों पड़ी. उसे लगता है कि अनुपमा और दिग्विजय की बढ़ती नजदीकियां परिवार की इज्जत पर असर डाल रही हैं. किंजल कहती है कि दोनों सिर्फ साथ काम कर रहे हैं. राही का गुस्सा बढ़ जाता है और वह आरोप लगाती है कि अनुपमा और दिग्विजय ने उसका घर भी छीन लिया.

प्रेम की जान बचाकर घायल हुई अनुपमा

कैफे में बड़ा हादसा होते-होते बच जाता है. प्रेम बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आने वाला होता है, तभी अनुपमा समय रहते उसे बचा लेती है. इस दौरान दिग्विजय भी अनुपमा की मदद करता है और उसे गिरने से बचाता है. हालांकि प्रेम बिना सच जाने अनुपमा पर ताना मार देता है. तब दिग्विजय उसे सच्चाई बताता है कि अनुपमा ने उसकी जान बचाई है. इस घटना में अनुपमा खुद घायल हो जाती है.

कैफे उद्घाटन में होगा बड़ा अपमान

प्रेम अपने नए कैफे के उद्घाटन के लिए अनुपमा को बुलाता है. लेकिन घर में वसुंधरा राही को सलाह देती है कि वह कैफे प्रेम के नाम कर दे. प्रेम साफ कहता है कि उसका मकसद सिर्फ सफल होना है और वह चाहता है कि अनुपमा उसकी तरक्की देखे. प्रीकैप में दिखाया गया कि कैफे उद्घाटन के दौरान प्रेम सबके सामने अनुपमा को अंदर आने से रोक देता है. इतना ही नहीं वह ताना मारते हुए कहता है कि जल्द ही वह अनुपमा के कैफे पर ताला लगवा देगा.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में अनुज के कैफे ने बढ़ाई दूरियां, मां-बेटी के रिश्ते में आया नया मोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola