Anupama Upcoming Twist: डिंपी के गम में टीटू हुआ पैरालाइज, खतरें में है अनुज की जान, लीप से पहले आएगा ट्विस्ट

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां डिंपी जिंदगी और मौत के लिए लड़ रही है. वहीं टीटू काफी परेशान है. उसने इतनी टेंशन ली कि वह पैरालाइज हो गया.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. इसने अपनी आकर्षक कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में, अनुज और अनु फिर से शादी करने के लिए सहमत हो जाते हैं. आध्या और शाह परिवार तैयारियों में जुट जाते हैं. इस बीच, बच्चे मंडप के चारों ओर खेलते हैं, तभी वहां आग लग जाती है और डिंपी जल जाती है. उसकी हालत गंभीर है और वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है.
क्या आग में जलने से डिंपी की हो जाएगी मौत
अनुपमा अपनी भावनाओं को संभालने और बच्चों को शांत रखने की कोशिश करती है. अंश जिसने सब कुछ देखा है, वह डर जाता है. वह डिंपी और आध्या दोनों को खोने का डर व्यक्त करता है. अनुपमा उसे सांत्वना देने की पूरी कोशिश करती है और उसे आश्वासन देती है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. डिंपी की हालत देखकर टीटू टूट गया है. वह डॉक्टर से बार-बार कहता है कि मेरी पत्नी को बचा लो. डॉली आध्या पर डिंपी को लड़ते हुए आग में धकेलने का आरोप लगाती है. अनुपमा आध्या के सपोर्ट में आती है.
डिंपी के गम में टीटू को हुई ये गंभीर बीमारी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, टीटू सदमें में चला जाता है और उस वक्त को याद करता है, जब उसने डिंपी से लड़ाई की थी. वह इमोशनली रूप से टूट जाता है और तनाव के कारण उसे गहरा सदमा लगता है. वह पैरालाइज हो जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीटू का किरदार निभाने वाले कुंवर अमरजीत सिंह अपनी सह-कलाकार निशि सक्सेना के बाद शो से बाहर हो जाएंगे.
Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…
Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार
क्या अनुज को है जान का खतरा
इस बीच, अनुज उस खतरे से अनजान है, जो उसका इंतजार कर रहा है. कोई उस पर पूरे टाइम नजर रखता है. अनुज को भी कुछ देर में एहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है. वह अनुपमा को कॉल लगाने का ट्राई करता है, लेकिन नेटवर्क नहीं होती है. हालांकि अनुपमा बाद में अनुज से बात करती है और उसे कहती है, कि कोई उसे चोट नहीं पहुंचा सका है. अनुज को बढ़ते डर का एहसास होता है और वह अनुपमा के पास लौटने का फैसला करता है. आगे क्या होगा? क्या अनुपमा आध्या को मुसीबत से बचा पाएगी? क्या अनुज आशा भवन तक सुरक्षित पहुंच पायेगा? आने वाले एपिसोड में काफी मजा आने वाला है.
Also Read- Anupama: 15 साल की लीप के बाद ये एक्टर बनेगा अनुपमा का बेटा, निभाएगा तोशु का किरदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










