‘अनुपमा’ में कैफे की लड़ाई ने लिया बड़ा मोड़, प्रेम और अनुपमा फिर आए आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन
Anupama aaj ka episode

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ के नए एपिसोड में कैफे की पार्किंग को लेकर विवाद देखने को मिलेगा. प्रेम, अनुपमा के बढ़ते बिजनेस से परेशान नजर आता है. हालांकि श्रुति उसे परेशान नहीं होने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा झगड़ा करने से साफ इनकार कर देती है. वह प्रेम से कहती है कि वह पार्किंग अपने पास रख ले. यह सुनकर अंश हैरान रह जाता है और अनुपमा से सवाल करता है कि वह इतनी आसानी से पीछे क्यों हट रही है. दूसरी तरफ प्रेम कैफे के अंदर जाता है, जहां राही पूजा कर रही होती है. प्रेम काफी परेशान नजर आता है. वह कहता है कि उसे अच्छा नहीं लग रहा कि अनु के कैफे में ज्यादा भीड़ आ रही है. इस पर श्रुति उसे अनुपमा से तुलना न करने की सलाह देती है.

पार्किंग को लेकर फिर हुआ झगड़ा

प्रेम कहता है कि उसके पास एक नया आइडिया है और वह प्रेरणा का इंतजार करने लगता है. श्रुति, प्रेरणा पर भरोसा न करने की बात कहती है, लेकिन राही और प्रेम दोनों उसका समर्थन करते हैं. प्रेम साफ कहता है कि प्रेरणा उसकी दोस्त है और उसी ने कैफे खोलने का आइडिया दिया था. इधर माही, अंश और किंजल प्रेम पर गुस्सा निकालते हैं कि वह पार्किंग के लिए लड़ाई क्यों कर रहा है. तब अनुपमा और दिग्विजय सभी को समझाते हैं कि अगर खाना स्वादिष्ट होगा तो लोग कहीं भी गाड़ी पार्क करके कैफे तक पहुंच जाएंगे. इसी बीच एक ग्राहक प्रेम के कैफे में आकर पार्किंग की शिकायत करता है. इसके बाद प्रेम और अंश के बीच फिर बहस हो जाती है.

फूड कार्निवल में होगी कड़ी टक्कर

पारितोष सबको बताता है अनुपमा फूड कार्निवल की तैयारी कर रही है. वह प्रेम को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहता है और मजाक में कमीशन मांगता है. बाद में प्रेम गुस्से में आकर अनुपमा के कैफे का पार्किंग बोर्ड फेंक देता है. इसके बाद वह कॉलेज स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए खास ऑफर्स देने का प्लान बनाता है. लेकिन प्रेरणा उसे समझाती है कि स्टूडेंट्स घर जैसा खाना पसंद करते हैं और यही वजह है कि अनुपमा के कैफे में ज्यादा भीड़ रहती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या दिग्विजय की वजह से फिर संभलेगी अनुपमा? प्रेम-राही ने कैफे को नुकसान पहुंचाने की बनाई योजना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola