Anupama Upcoming Twist: इस शख्स ने अनुज को चट्टान से दिया धक्का, आध्या अपने मां-पापा से करेगी नफरत

Anupama
Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि आध्या घर से भाग गई है. वहीं अनु हर तरफ उसे ढूंढ़ रही है. इधर अंकुश ने अनुज को चट्टान से लटका दिया है.
Anupama Upcoming Twist: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. इस शो के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. दरअसल जल्द ही शो 15 साल का लीप लेने वाला है, जिसके बाद नए स्टारकास्ट के साथ नई कहानी शुरू होगी. इससे पहले मेकर्स दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक अनुज और अनुपमा की शादी पर बेस्ड है. इस बीच, आध्या और डिंपली लड़ते हैं और डिंपल आग में गिर जाती है. डॉली और अन्य लोग आध्या पर डिंपी को आग में धकेलने का आरोप लगाते हैं.
घर से भाग जाती है आध्या
अनुपमा आध्या को निर्दोष साबित करने की पूरी कोशिश करती है. डॉली आध्या के खिलाफ शिकायत दर्ज करती है और पुलिस पूछताछ के लिए आशा भवन आती है. इसी बीच डिंपी की जान चली जाती है और आध्या को दोषी महसूस होता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि, आध्या जो अपने कमरे में है डर से कांपने लगती है और उसे चिंता होती है कि उसकी मां उसे पुलिस को सौंप देगी.
अनुज और अनुपमा से नफरत करने लगेगी आध्या
दूसरी ओर, अनुज और अंकुश एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं. अंकुश अनुज को कॉफी देता है और अनुज उसे पी लेता है. इस बीच, आध्या अनुज को फोन करती है और उसे मंदिर में मिलने के लिए कहती है. आध्या आशा भवन से भाग जाती है और अनु हर तरफ उसे ढूढ़ती है. आध्या अनुज से मिलने मंदिर पहुंचती है और पुलिस को देखती है. उसे लगता है कि अनुज ने अनुपमा को उसके स्थान के बारे में सूचित किया था और वह महसूस करती है कि अनुज और अनुपमा दोनों ने उसे धोखा दिया है.
चट्टान से लटका मिलेगा अनुज
दूसरी ओर, अनुज अंकुश से विनती करता है कि वह उसे जाने दे, क्योंकि अनुपमा और आध्या उसका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन, वह खुद को एक चट्टान से लटका हुआ पाता है. अनुपमा परेशान हो जाती है और आध्या को ढूंढने लगती है. अगले सीन में देखेंगे कि आध्या मंदिर से भाग जाती है और अनुपमा और अनुज से नफरत करने लगती है. आगे क्या अनुज की चट्टान से गिरकर मौत हो जाएगी या फिर अनुपमा उसे बचा लेगी. आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं.
Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…
Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










