ePaper

Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की इंट्री, वनराज से शादी करने के लिए बोला ऐसा झूठ!

Updated at : 09 Mar 2021 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा के घर में काव्या की इंट्री, वनराज से शादी करने के लिए बोला ऐसा झूठ!

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) में इन दिनों आपको हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अनुपमा और वनराज में समर को लेकर कहा-सुनी होती है. नंदिनी घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. लेकिन अनुपमा उसे समझाती है, जिसके बाद वो अपना फैसला बदल देती है. इधर काव्या के घर पर एक अनजान इंसान आता है, जिसे देखकर वो डर जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज काव्या को फोन करता है, जिसे कोई और उठाता है. वो बताता है कि काव्या के साथ कुछ हुआ है. जिसे सुनकर वनराज भागते हुए काव्या के घर जाता है. साथ में उसके अनुपमा भी जाती है. घर जाने पर दोनों देखते है कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और काव्या एक किनारे बैठी हुई है.

काव्या से बार-बार अनुपमा पूछती है, लेकिन वो कुछ नहीं बताती. इधर घर पर किंजल और पारितोष वनराज के फोन पर काव्या के मैसेज पढ़ लेते है. काव्या उन लोगों को बताती है कि उसके साथ कुछ बुरा हुआ है. अनुपमा उसे अपने घर पर लेकर जाती है. बा उसे घर पर देखकर परेशान हो जाती है.

Also Read: International Women’s Day: कंगना से लेकर प्रियंका तक, फिल्मों में इन एक्ट्रेसेस ने बनाई अपनी अलग पहचान

काव्या वनराज को इमोशलन ब्लैकमेल करती है औऱ कहती है कि अब वो घर उसका नहीं रहा औऱ वो उससे शादी कर लें. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज कहते है कि समर और नंदिनी का रिश्ता नहीं हो सकता क्योंकि वो काव्या की नीस है.

अनुपमा कहती है कि ये रिश्ता होगा क्योंकि वो एक बेहद समझदार औऱ सुलझी लड़की है. लेकिन वनराज एक बार फिर से उसकी बात नहीं सुनता. समर अनुपमा को समझाता है कि उसने नंदिनी को सिर्फ प्रपोज किया था. इधर नंदिनी काफी रोती रहती है और वो वहां से जाने का प्लान बना लेती है. पारितोष और किंजल में इस बात को लेकर खूब लड़ाई होती है. पारितोष को भी ये रिश्ता नहीं पसंद आता औऱ किंजल उसे कहती है कि जब हमारा रिश्ता हो सकता है तो उन दोनों का क्यों नहीं. इसपर पारितोष कहता है कि तुम्हारा मम्मी ने दिमाग खराब कर दिया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola