Anupama Written Update: नंदिनी- समर के रिश्ते को मानने से वनराज ने किया इंकार, अनुपमा ने दोनों से लिया ये वादा

Updated at : 07 Mar 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update: नंदिनी- समर के रिश्ते को मानने से वनराज ने किया इंकार, अनुपमा ने दोनों से लिया ये वादा

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. अनुपमा और वनराज वापस घर आते है. वनराज समर और नंदिनी को करीब देखकर बहुत गुस्सा हो जाता है. वो समर को बुरा भला कहता है. अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करती है लेकिन वनराज उसकी एक ना सुनता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. अनुपमा और वनराज वापस घर आते है. वनराज समर और नंदिनी को करीब देखकर बहुत गुस्सा हो जाता है. वो समर को बुरा भला कहता है. अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करती है लेकिन वनराज उसकी एक ना सुनता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज कहते है कि समर और नंदिनी का रिश्ता नहीं हो सकता क्योंकि वो काव्या की नीस है. अनुपमा कहती है कि ये रिश्ता होगा क्योंकि वो एक बेहद समझदार औऱ सुलझी लड़की है. लेकिन वनराज एक बार फिर से उसकी बात नहीं सुनता. समर अनुपमा को समझाता है कि उसने नंदिनी को सिर्फ प्रपोज किया था.

इधर नंदिनी काफी रोती रहती है और वो वहां से जाने का प्लान बना लेती है. पारितोष और किंजल में इस बात को लेकर खूब लड़ाई होती है. पारितोष को भी ये रिश्ता नहीं पसंद आता औऱ किंजल उसे कहती है कि जब हमारा रिश्ता हो सकता है तो उन दोनों का क्यों नहीं. इसपर पारितोष कहता है कि तुम्हारा मम्मी ने दिमाग खराब कर दिया है.

Also Read: ऑफ शोल्डर ड्रेस में मौनी रॉय को देखकर फैंस हुए बेताब, बोले- ‘बार-बार क्यों दिलों…’

अनुपमा नंदिनी को जाने से रोकती है और कहती है कि वो उन दोनों के साथ है. अनुपमा दोनों से वादा लेती है कि जो गलती किंजल और पारितोष ने की थी, वो गलती वो लोग नहीं करेंगे. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि समर और नंदिनी साथ में डांस करते है और समर उसे रिंग देता है. दोनों थोड़ा क्लोज होते है और उसी समय वहां पर पूरी फैमिली आ जाती है. वनराज दोनों को ऐसे देखकर बहुत गुस्सा होता है. समर वनराज से कहता है कि आपको जो बोलना है वो बोल सकते है, लेकिन मेरे प्यार की तौहीन नहीं कर सकते.

वनराज कहते है कि तुम मुझसे जुबां नहीं लड़ा सकते, एक थप्पड़ दूंगा तो सारा होश ठिकाने आ जाएगा. अनुपमा वनराज को काफी समझाती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि नराज की गाड़ी खराब हो जाती है और सब वही उतर कर चाय पीने लगते है. समर किंजल को फोन करके घर लेट से आने के लिए कहता है. वो बताता है की नंदिनी के लिए वो कुछ स्पेशल प्लान कर रहा है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola