ePaper

Anupama Written Update: अनुपमा ने वनराज के नाम किया घर, समर ने दिया अपनी मां को ये अनोखा गिफ्ट

Updated at : 21 Mar 2021 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update: अनुपमा ने वनराज के नाम किया घर, समर ने दिया अपनी मां को ये अनोखा गिफ्ट

Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा (Anupama) टीआरपी लिस्ट में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है. अनुपमा पाखी की वजह से घर छोड़कर नहीं गई और इससे काव्या काफी गुस्सा हो गई. वनराज को काव्या बाबूजी से घर अपने नाम करने के लिए बात करने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा (Anupama) टीआरपी लिस्ट में सारे शोज को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है. अनुपमा पाखी की वजह से घर छोड़कर नहीं गई और इससे काव्या काफी गुस्सा हो गई. वनराज को काव्या बाबूजी से घर अपने नाम करने के लिए बात करने के लिए कहती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा और अनुपमा को साथ में आते देख काव्या वनराज को गले लगा लेती है. ये देखकर बा चिढ़ जाती है और वनराज काव्या को ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए कहता है. अनुपमा को अपने कमरे में एक गिफ्ट रखा दिखाई देता है, जिसमें एक छोटा सा बैंक होता है, जिसपर अनुपमा लिखा होता है.

अनुपमा से समर कहता है कि वो जल्दी ही उसे एक बड़ा घर खरीदकर देगा. अनुपमा वनराज को एक पेपर साइन कर देती है और कहती है कि इस घर को लेकर आप कुछ भी लिख सकते है और ये घर अबसे आपका है. वो कहती है जब मेरा पति मेरा नहीं रहा तो ये घर लेकर वो क्या करेगी.

Also Read: Anupama Written Update: इस वजह से अनुपमा ने नहीं छोड़ा घर, वनराज ने बाबूजी से मांगा अपना ये हक

वहीं शाम में अनुपमा केक देखकर काफी खुश हो जाती है. समर उसे बताता है कि उसके क्लास में 100 स्टूडेंट्स हो गए है. बच्चे अनुपमा को बताते है कि उसके डांस एकाडमी की धमाकेदार शुरुआत करने वाले है. अपने सपनों को पूरा होते हुए देखकर अनुपमा की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं रहता.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या वनराज को प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए फिर से कहती है. काव्या उसे बार-बार फोर्स करती है ये बात कहने के लिए. वनराज बाबूजी के पास जाकर कहता है कि मुझे इस घर में हक से रहना है. ये घर आप मेरे नाम कर दीजिए. अनुपमा वनराज से कहती है कि वो स्वीटी की वजह से घर पर रुकी है. उसकी तबीयत ठीक होने पर वो चली जाएगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola