Anupama Upcoming Episode : वनराज ने घर नहीं छोड़ने का सुनाया फैसला, राखी ने काव्या को एक्सपोज करने की दी धमकी

Updated at : 16 Mar 2021 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : वनराज ने घर नहीं छोड़ने का सुनाया फैसला, राखी ने काव्या को एक्सपोज करने की दी धमकी

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. वनराज औऱ समर की लड़ाई से घर में हर कोई दुखी है. वनराज जब अपने बीते दिनों की बात बताता है तो सबकी आंखों में आंसू आ जाते है. वनराज कहता है कि उसने बहुत मेहनत से ये घर बनाया है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. वनराज औऱ समर की लड़ाई से घर में हर कोई दुखी है. वनराज जब अपने बीते दिनों की बात बताता है तो सबकी आंखों में आंसू आ जाते है. वनराज कहता है कि उसने बहुत मेहनत से ये घर बनाया है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि ये घर पहले भी आपका था और आज भी आपका ही रहेगा. वनराज इसपर कहता है कि अब वो घर छोड़कर नहीं जाने वाला है. राखी काव्या कहती है कि तुम्हारे साथ जो हुआ है, उसका फायदा उठा रही हो तुम. जो चाहती थी तुम, वो हो गया ना.

राखी काव्या को चेतावनी देते हुए कहती है कि वो उसे एक्सपोज करके रहेगी. काव्या उसकी बातें सुनकर थोड़ा डर जाती है. इधर काव्या अनुपमा से कहती है कि उसका कोई मकसद नहीं था उसे हर्ट करने का. वो कहती है कि मुझे माफ कर दो तुम्हारा पति और घर छीनने के लिए. अनपुमा ये सब सुनकर कुछ नहीं कहती और चली जाती है.

Also Read: हिना खान का टांसपेरेंट ड्रेस में बोल्ड अंदाज, इन तसवीरों ने बढ़ा दिया इंटरनेट का पारा

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज समर से कहता है कि जब तुझे स्कूल में एक पिता का रोल मिला था और तुम इसे निभा नहीं पाए थे. आज तुम मुझे इस घर पर मेरा हक नहीं है, ये बता रहे हो. वनराज काफी इमोशनल हो जाता है और कहता है कि उसने हर फर्ज निभाया, एक भाई होने का, एक बेटे होने का, एक पिता होने का.

Also Read: बाथरूम फोटोशूट से करिश्मा तन्ना ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखिए ये 7 बोल्ड तसवीर

वनराज कहता है कि उसने इस घर को बनाने के लिए काफी मेहनत की है और सबके सपने पूरे भी किए है. समर से वो कहते है कि तुम अपनी मां को अगर भगवान समझता है तो मुझे इंसान तो समझ लो. आगे वनराज कहते है कि मेरी बस एक गलती है मैंने काव्या से प्यार कर लिया, लेकिन अब इस घर पर मेरा हक नहीं है, ऐसा हो नहीं सकता.

Also Read: ‘बबीता जी’ थाई स्लिट ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्‍ड, इन 7 तसवीरों से नजरें नहीं हटेगी

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola