Anupama Upcoming Episode : अनुपमा- वनराज के तलाक होने में बचे सिर्फ 48 घंटे, क्या होगा अब आगे?

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी इमोशनल ट्रैक दिखाया जा रहा है. अनुपमा और वनराज का तलाक जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सारे घरवाले काफी परेशान हो गए है. अनुपमा और वनराज भी इसे लेकर काफी घबराए हुए है. दोनों को साथ में बिताए गए हुए पल याद आ रहे है. दूसरी तरफ काव्या शाह परिवार में आने के सपने देख रही है.
Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी इमोशनल ट्रैक दिखाया जा रहा है. अनुपमा और वनराज का तलाक जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सारे घरवाले काफी परेशान हो गए है. अनुपमा और वनराज भी इसे लेकर काफी घबराए हुए है. दोनों को साथ में बिताए गए हुए पल याद आ रहे है. दूसरी तरफ काव्या शाह परिवार में आने के सपने देख रही है.
आने वाले एपसिोड में दिखाया जाएगा कि समर को देखकर पाखी भावुक हो जाती है और उसे बताती है कि मम्मी और पापा का तलाक होने वाला है. इस बात को सुनकर काफी दुखी हो जाते है. समर को नंदिना समझाती है कि उसे उदास होने की जरुरत नहीं है. अनुपमा आंटी को अपने हिसाब से जीने दो.
इधर वनराज और अनुपमा अपने-अपने कमरे में होते है और दोनों सो नहीं पाते. दोनों करवटें बदलते रहते है लेकिन कोई भी थोड़ी देर के लिए भी सो नहीं पाता. अनुपमा और वनराज को हर पुरानी बात याद आती है और वो दोनों बेचैन हो जाते है. यही सोचते-सोचते दोनों की आंखे लग जाती है.
Also Read: हिना खान को हो गया किसी से प्यार, इस बड़े टीवी स्टार के साथ डेट की फोटोज वायरल
अगले दिन वनराज और अनुपमा उठते है औऱ सोचते है कि तलाक के लिए सिर्फ 48 घंटे ही बचे हुए है. अब देखना काफी रोमांचक होगा कि क्या सच में दोनों का डिवोर्स हो पाता है या नहीं. क्या किसी वजह से अनुपमा औऱ वनराज का डिवोर्स रुक जाएगा. क्या काव्या का सपना सपना ही रह जाएगा.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि समर अपनी ट्राफी के साथ घर आता है और सबसे पहले अनुपमा को जाकर देता है. ट्राफी के साथ समर को देखकर अनुपमा थोड़ी इमोशनल हो जाती है. इधर काव्या नंदिनी के घर से अपना सामान पैक कर लेती है और उससे कहती है कि दो दिन में अनुपमा और वनराज का तलाक हो जाएगा, जिसके बाद वो उनके घर पर शिफ्ट हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




