Anupama Spoiler Alert : नंदिनी ने खोला अपने अतीत का ये राज, अनुपमा का अब क्या होगा फैसला?

Updated at : 21 May 2021 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : नंदिनी ने खोला अपने अतीत का ये राज, अनुपमा का अब क्या होगा फैसला?

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों को चौंका देगा. अनुपमा ने तलाक के बाद अपनी लड़ाई अकेले ही लड़ने की ठान ली है. उसने अपनी बीमारी को लेकर भी अद्वैत को मना कर दिया है कि उनके परिवार को कुछ भी बताए. इधर समर और नंदिनी की सगाई होने जा रही है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों को चौंका देगा. अनुपमा ने तलाक के बाद अपनी लड़ाई अकेले ही लड़ने की ठान ली है. उसने अपनी बीमारी को लेकर भी अद्वैत को मना कर दिया है कि उनके परिवार को कुछ भी बताए. इधर समर और नंदिनी की सगाई होने जा रही है.

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा को सगाई में जाने के लिए उन्हें पूरा परिवार मनाता है और आखिरकार वो मान जाती है. सगाई में वनराज अद्वैत को अनुपमा से बात करते हुए देख, जेलस फील करने लगता है. जिसके बाद वो उसे अनुपमा के पास से लेकर चला जाता है. अनुपमा समर- नंदिनी के लिए एक कविता सुनाती है.

सगाई में सब कोई खूब मस्ती करते है और अनुपमा डांस करते है सबके साथ मिलकर. अद्वैत उसके डांस का वीडियो बनाने लगता है और ये देखकर वनराज को काफी गुस्सा आने लगता है. नंदिनी अपने मन की बात बताने के लिए काफी परेशान होती है औऱ वो जाकर अनुपमा से कहती है.

Also Read: गीता कपूर से लेकर सपना चौधरी तक, शादी से पहले इन हसीनाओं को सिंदूर लगाए देख हैरान हो गए थे फैंस

नंदिनी अनुपमा के सामने अपना राज खोलती है और कहती है कि यूएस में उसका एक्सीटेंड हुआ था, जिसकी वजह से उसका यूटरस निकालना पड़ा था. इस कारण वो कभी मां नहीं बन सकती है. अनुपमा ये बात सुनकर पहले थोड़ा चौंक जाती है, लेकिन फिर कहती है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है. लेकिन दोनों की बात बा सुन लेती है और जाकर सारे घरवालों का बता देती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा ये देखकर घबरा जाती है और वहां आकर वनराज की मदद करती है. वनराज उसपर नाराज हो जाता है और कहता है कि तुम मेरी पत्नी नहीं हो तो पत्नी बनने का नाटक क्यों कर रही हो. अनुपमा कहती है, आपने कहा था तलाक के बाद कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन अब क्या हो रहा है. साथ ही वो सगाई पर ध्यान देने के लिए कहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola