ePaper

Anupama Spoiler Alert : पाखी का पीछा कर रहे शख्‍स का राज खुला, अनुपमा ने जड़ दिया जोरदार थप्‍पड़

Updated at : 30 Sep 2020 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : पाखी का पीछा कर रहे शख्‍स का राज खुला, अनुपमा ने जड़ दिया जोरदार थप्‍पड़

anupama spoiler alert big twist pakhi harassed by stalker and classmate revealed anupama slapped sid in upcoming episode bud : सीरियल अनुपमा (Anupama) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में किंजल और पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा और वनराज इसे लेकर खासा उत्‍साहित हैं. लेकिन इस बीच पाखी का कोई शख्‍स पीछा रहा है. वह उसे लगातार मोबाइल पर मैसेज भेज रहा है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में किंजल और पारितोष की सगाई का ट्रैक चल रहा है. अनुपमा और वनराज इसे लेकर खासा उत्‍साहित हैं. लेकिन इस बीच पाखी का कोई शख्‍स पीछा रहा है. वह उसे लगातार मोबाइल पर मैसेज भेज रहा है. पाखी ने अनुपमा से इस बात को शेयर किया है. अब इस शख्‍स के राज से पर्दा उठा गया है.

पाखी को उसका क्‍लासमेट सिड धमकी दे रहा है. वह उसे धमकाता है कि वह पारितोष और किंजल की सगाई में ड्रामा क्रिएट करनेवाला है. हालांकि अनुपमा पाखी के साथ है. सगाई के दौरान अनुपमा, काव्या को पाखी के साथ रहने को कहती है. उसे पता है कि यहां सिड आनेवाला है. आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सिड, पाखी का फिर पीछा करेगा. वहीं अनुपमा उसे जोरदार तमाचा जड़ देगी.

दूसरी ओर, काव्या को थोड़ी जलन होती है जब समर, अनुपमा और वनराज की तारीफ करता है कि दोनों बेस्‍ट कपल हैं. इधर, वनराज, काव्या से वादा करता है कि वह उसे प्राइवेट वेकेशन पर ले जाएगा, जबकि काव्या व्यंग्यात्मक तरीके से उसे बताएगी कि वह देख सकती है कि अनुपमा के साथ वह कितनी अच्छी तरह से मिल रहा है, उसे उसके ही साथ रहना चाहिए और उसके पीछे समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

Also Read: KBC Play Along : इन 10 लोगों ने जीते एक-एक लाख रुपये, यहां देखें पूरी लिस्‍ट, आपके पास भी है सुनहरा मौका

काव्‍या लगातार अनुपमा की जगह लेने की कोशिश कर रही है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज काव्या पर भड़क जाता है जब वह अनुपमा के मंगलसूत्र को लेने की कोशिश करती है. वनराज उससे कहता है कि शादी का घर है और उसे ऐसे कोई देख लेगा तो क्या होगा. वनराज काव्या से कहता है कि तुम अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है. तुम यहां से क्यों नहीं चली जाती या नंदिनी के घर शिफ्ट हो जाओ.

अनुपमा वनराज और पूरा परिवार पारितोष और किंजल की सगाई की तैयारी में लगा हुआ है. वहीं काव्या बार-बार अनुपमा को लेकर वनराज से लड़ाई करती रहती है. जिसके कारण वनराज उसपर गुस्सा हो जाता है और उसे कहता है कि उसे परेशान ना करें.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola