Anupama Spoiler Alert: पाखी से बदतमीजी करेगा आरुष, अनुपमा को मुश्किल में देख अनुज होगा बेचैन

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को कुकिंग प्रतियोगिता में एक हाथ से खाना बनाने में काफी दिक्कत होगी. इस दौरान अनुज उसकी मदद के लिए आगे आएगा.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा का ट्रैक बेहद मजेदार और खूब सारे ट्विस्ट से भरा हुआ है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और श्रुति की संगीत सेरेमनी होती है और इस दौरान ऐसा कुछ होता है, जिसे लेकर आध्या गुस्सा हो जाती है. श्रुति, अनुज को प्रप्रोज करती है और उस समय अनुपमा को चोट लग जाती है. अनुज, अनुपमा के पास पहुंच जाता है और श्रुति को छोड़ देता है. वहीं. श्रुति और आध्या को पता चलता है कि अनुज, यशदीप के रेस्तरां को खरीदना चाहता है. आध्या अपने पिता से वादा लेती है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेगा. अनुज, अनु की मदद ना कर पाने की वजह से हेल्पलेस फील करता है.


पाखी से बदतमीजी करेगा आरुष
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दर्शक नया टर्न देखेंगे. आरुष, पाखी को अपने घर बुलाएगा और उसे शराब पिलाएगा. आरुष उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश करेगा, लेकिन अनुपमा और अनु उसकी मदद के लिए वहां पहुंच जाएंगे. हालांकि वनराज ने पहले भी अपनी बेटी पाखी को आरुष के बारे में समझाया था, लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी. पाखी को लगता है आरुष अमेरिका में उसका बिजनेस सेट करने में उसकी मदद करेगा. हालांकि अब वो आरुष का नया चेहरा देखेंगी. क्या अनुपमा की मदद करने के बाद पाखी अपनी मां पर भरोसा करने लगेगी.


अनुपमा की मदद को आएगा अनुज
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज किसी से मिलने उस स्टूडियो में जाता है, जहां कुकिंग प्रतियोगिता होती रहती है. प्रतियोगिता के दौरान अनुपमा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उसके हाथ में चोट लगी है और खाना बनाने में बहुत कम टाइम है. जजेज सारे कंटेस्टेंट से कहेंगे कि वो स्टूडियो में बैठे किसी भी दर्शक की हेल्प ले सकते हैं. अनुपमा को घी का ढक्कन खोलने में दिक्कत होती और अनुज उसकी मदद के लिए आ जाता है. अनुज डिश पेश करने में अनु की मदद करता है. जजेस उसके डिश को टेस्ट करते हैं. जॉर्ज अनुपमा से अंग्रेजी में डिश समझाने के लिए कहते है. अनुज इसमें उसकी फिर से मदद करता है.

Anupama Spoiler: अनुज को घुटनों के बल बैठकर श्रुति करेगी प्रपोज, आध्या का फूटेगा अनुपमा पर गुस्सा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola