Anupama 12 April: इस खास शख्स को मिला अनुज-अनुपमा की शादी का कार्ड, अनु की मां ने उसे किया अलर्ट

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, राखी दवे की बातों को बार- बार सोच रही है. अनुपमा अपनी मां से मिलने जाती है और वहां अनुज को पहले से पहुंचा देखती है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में एक तरफ अनुपमा अपनी खुशियों की ओर कदम बढ़ा रही है. तो दूसरी तरफ उसे वनराज और शाह परिवार के लोगों की चिंता हो रही है. वनराज के जॉब जाने से वो काफी परेशान है. वहीं अनुज को अनु दूल्हा बने अपने सपने में देखती है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को समर की बात याद आती है. किंजल को यकीन है कि पाखी, अनुपमा की शादी में शामिल होगी. काव्या, राखी दवे की बातों को बार- बार सोच रही है. अनुपमा अपनी मां से मिलने जाती है और वहां अनुज को पहले से पहुंचा देखती है. अनु की मां कहती है कि उसने उसे कभी अहसास ही नहीं होने दिया कि वो शाह परिवार में खुश नहीं है.
वहीं, कांता को जीके और बाबूजी शादी का कार्ड देने आते है. इधर मालविका और समर वेडिंग प्लानर बन जाते है और शादी की तैयारी में जुट जाते है. अपनी मां को इतना सम्मान मिलता देख वो काफी खुश हो जाती है. कांता, अनुज और अनुपमा से वादा लेती है कि दोनों एक -दूसरे का बहुत ख्याल रखेंगे.
समर को पता चलता है कि अनुज और अनुपमा की शादी में कोई भी रिश्तेदार शामिल नहीं हो रहे. लीला को लगता है कि उसका श्राप निश्चित रूप से काम करेगा. वो सोचती है कि उनकी शादी आसानी से नहीं होगी. अनु की मां कांता अनुपमा को लीला और वनराज के बारे में सचेत करती है क्योंकि शादी शाह घर में हो रही है.
अनुपमा के पिछले एपिसोड मे आपने देखा कि मालविका अपनी नाराजगी अनुपमा से जाहिर करती है. उसका कहना है कि शाह परिवार उसकी खुशियों पर हमेशा ग्रहण लगाता रहता है, फिर भी वो उनका पक्ष लेती है. इधर राखी ने काव्या को वनराज को तलाक देने का प्रपोजल रखा था और इसके बदले वो उसको जॉब देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




