ePaper

अनन्या पांडे की लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, वायरल हो रही इन तसवीरों में दिखा बेहद ग्लैमरस अवतार

Updated at : 12 Jan 2022 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
अनन्या पांडे की लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, वायरल हो रही इन तसवीरों में दिखा बेहद ग्लैमरस अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इनदिनों अपने हॉट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं. अब उनकी हालिया तसवीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को हैरान कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इनदिनों अपने हॉट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं. अब उनकी हालिया तसवीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. इन तसवीरों में वह अपने लेग्स और फिट फिगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इन तसवीरों में मल्टीकलर बिकिनी में नजर आ रही हैं और उन्होंने इसके साथ श्रग कैरी किया है.

undefined

अनन्या पांडे ने इस लुक के साथ एक्सेसरीज भी कैरी किया है और सनग्लासेस लगाये पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने बालों को ओपन हेयर लुक दिया है. उन्होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक अनुभूति को पकड़े हुए. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनकी तसवीरों पर कमेंट कर फैंस उन्हें सबसे खूबसूरत बता रहे हैं.

undefined

अनन्या पांडे जल्द ही शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. अनन्या के लिए अपने करियर की इतनी जल्दी एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट में अभिनय करना एक बड़ा मौका है. हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में, उन्होंने दीपिका और सिद्धांत के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और खुलासा किया कि उन्होंने उनसे एक या दो चीजें सीखी हैं.

undefined

एक्ट्रेस ने कहा, “अगर मैंने कुछ भी सीखा है, तो यह है कि अभिनय बहुत ज्यादा रिस्पांस देता है. इसलिए आपके मजबूत प्रदर्शन करना हमेशा एक आशीर्वाद होता है. पूरी टीम तालमेल के साथ काम कर रही थी, और हम एक ऐसे परिवार की तरह थे जहां किसी ने मुझे ऐसा महसूस नहीं कराया कि मैं किसी भी तरह से नई हूं.”

undefined

शकुन बत्रा के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा, “शकुन मेरे लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं. मैं उनके पिछले काम का बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उनके साथ काम करने का मौका पाने की उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी. कितने वास्तविक, ग्रे और जटिल किरदार थे. यह सब मेरे लिए लेखन में था – सब कुछ इतना ईमानदार और स्वाभाविक लगा. मुझे लगा कि इस हिस्से के लिए खुद से बहुत कुछ उधार ले सकती हूं.”

undefined

गौरतलब है कि ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किये गये थे जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola