आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया आशुतोष राणा की कविता वाला वीडियो, कैप्शन में लिखी दिल को छू लेने वाली बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2022 6:43 AM
Anand Mahindra: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता और कवि आशुतोष राणी की एक कविता वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो 12 लाख से अधिक देखा गया है. साढ़े 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है. 42 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.
Anand Mahindra: जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा देश के कामयाब बिजनेसमैन में से एक हैं, सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है. सोशल मीडिया ट्विटर पर वो एक से बढ़कर एक ट्वीट पोस्ट करते हैं. उन्होंने इस बार बॉलीवुड अभिनेता और कवि आशुतोष राणा की एक रचना की वीडियो को ट्वीट किया.
दिल को छू लेने वाला लिखा कैप्शन: आनंद महिंद्रा अच्छी और प्रेरणादायी ट्वीट को अपने वॉल पर शेयर तो करते ही हैं, वो एक से बढ़कर एक कैप्शन भी लिखते हैं. अभिनेता आशुतोष राणा की कविता पर भी उन्होंने शानदार दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. आनंद महिंद्रा ने कैप्शन लिखा है.. बचपन की मासूमियत हमें उस अद्भुत समय के मूल्य को समझने से रोकती है.
महिंद्रा के ट्वीट वाली वीडियो 12 लाख से अधिक देखा गया है. साढ़े 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है. 42 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.
बचपन की मासूमियत हमें उस अद्भुत समय के मूल्य को समझने से रोकती है… pic.twitter.com/uBChupW0n4
— anand mahindra (@anandmahindra) November 16, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










