भोपाल की गलियों में घूमती दिखी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, सड़क किनारे खाई चाट, वायरल तसवीरें

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नव्या ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो भोपाल की गलियों में घूमती दिखी. तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो भोपाल की गलियों में घूमती दिखी. तसवीरों में ब्लैक स्वेटर और व्हाइट टॉप और पैंट में दिख रही है. वो काफी सिंपल लुक में दिख रही है.

नव्या नवेली नंदा ने तसवीरों के साथ कैप्शन में भोपाल लिखा है. तसवीरों में नव्या चाट-भेल खाती दिखी. वो किसी स्टॉल के बाहर बैठी हुई दिख रही है और खाने का लुत्फ उठाती दिख रही है.

नव्या नवेली आलू पकौड़ी, मिर्च पकौड़े के मजे लेते दिखी. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. नव्या की मां श्वेता बच्चन ने कमेंट में लिखा, नव्या. एक यूजर ने लिखा, नव्या तुम बहुत रियल और विनम्र दिखती हो.

नव्या नवेली भोपाल का मार्केट एक्सप्लोर करते दिखी. उनकी मुस्कान यूजर्स का दिल जीत रही है. बता दें कि वो सोशल मीडिया पर तसवीरों के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती है.

नव्या नवेली अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ को लेकर चर्चा में रहती है. इसके अलावा वो अपनी नानी जया बच्चन और नाना अमिताभ बच्चन से काफी क्लोज है.

नव्या नवेली का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ रहा है. दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर है. हालांकि दोनों अक्सर इस पर बात करने से बचते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










