अब प्रभास को लेकर अनुष्का शेट्टी ने कही ये बात, बोलीं- सिनेमा छोड़ सकती हूं, लेकिन प्रभास…

anushka shetty- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का कह रही है कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह उनके साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकतीं.
मुंबई: बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) और प्रभास (Prabhas) की अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों शादी करने वाले हैं. लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में हामी नहीं भरी. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का कह रही है कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह उनके साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकतीं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, प्रभास और अनुष्का के एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना हो-प्रभास के साथ दोस्ती या फिल्मों में अभिनय करना.’ इस पर अनुष्का कहती हैं, मैं सिनेमा में काम करना छोड़ दूंगी. मैं अपने काम के लिए दोस्ती नहीं तोड़ सकती.’ यह वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में अनुष्का शेट्टी ने कहा था,’ मैं प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे ऐसे दोस्त है जिनसे मैं सुबह 3 बजे भी बात कर सकती हूं. हम यूं ही जुड़े हैं क्योंकि हम शादीशुदा नहीं हैं और ऑनस्क्रीन हमारी जोड़ी को पसंद किया जाता है. अगर हमारे बीच ऐसा कुछ भी होता तो अब तक लोगों को पता चल ही जाता. हम दोनों एक जैसे हैं जो अपनी भावनाओं को नहीं छुपाते.’
अनुष्का संग अफेयर की खबरों पर पिछले दिनों प्रभास का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. अगर हमारे बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा होता तो क्या पिछले 2 साल से हमें साथ नहीं देखा जाता.’ प्रभास ने कहा था कि करण जौहर के शो में भी उनसे यह सवाल पूछा गया था तब उन्होंने इसका जवाब एसएस राजामौली और राणा दग्गूबाती को देने दिया था. उन्होंने कहा था कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है.
इससे पहले खबरें थीं कि अनुष्का एक तलाकशुदा डायरेक्टर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. हालांकि आईबी टाइम्स से बातचीत में अनुष्का ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि, मुझे समझ नहीं आता कि कोई इस तरह की खबर कैसे लिख सकता है ? अगर कोई ऐसी झूठी खबर लिखता है तो इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है. लोगों को यह पता होना चाहिये.’
गौरतलब है कि बाहुबली 1 और 2 में प्रभास और अनुष्का शेट्टी के काम को काफी पसंद भी किया गया था. वहीं, अनुष्का शेट्टी आने वाली फिल्म Nishabdham में नजर आनेवाली हैं. हेमंत मधुरकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में माधवन, अंजलि और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की थी. Tollywood.net को दिये एक इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने कहा,’ मैंने स्वीकार किया कि यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं लेकिन मुझे कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि मैं बेबाकी से बोलती हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










