ePaper

क्रूज रेव पार्टी: वायरल वीडियो में दिखा कैसे सैनिटरी पैड्स में छिपा था ड्रग्स, देखें वीडियो

Updated at : 10 Oct 2021 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
क्रूज रेव पार्टी: वायरल वीडियो में दिखा कैसे सैनिटरी पैड्स में छिपा था ड्रग्स, देखें वीडियो

aaryan khan drug case मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं. इश दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कैसे सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर रखा गया था. drug case bollywood latest news

विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ रेव पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं. इस मामले में अब एक वीडियो वायरल हो रहा है . छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार लोगों में अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं. इश दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कैसे सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर रखा गया था.

Also Read: Aryan Khan Drugs Case : आर्यन खान की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में दायर की गई याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई

इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं बताया जा रहा है कि इसे एनसीबी ने पत्रकारों तक पहुंचाया है जिसके बाद यह वायरल हो रहा है. इसे मुनमुन के कमरे की जांच के दौरान बनाया गया वीडियो बताया जा रहा है.

इस वीडियो के ऊपर लिखा है, शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुआ है. यह वीडियो कितना सही है इसे लेकर अबतक किसी ने कोई बयान नहीं दिया और ना ही वीडियो की सत्यता को लेकर कोई खुलासा किया गाय है.

इस वीडियो को लेकर मुनमुन धमेचा के भाई का बयान भी सामने आया है. सिद्धार्थ धमेचा ने कहा आरोप बेबुनिया है. वो ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रहे हैं. उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.

Also Read: जब आर्यन खान ने इस वजह से एक लड़की की कर दी थी पिटाई, शाहरुख खान ने खुद किया था खुलासा
मॉडल है मुनमुन धमेचा

मुनमुन काफी समय से दिल्ली में रह रहीं है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह एक क बिजनेस फैमिली से संबंध रखती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola