‘मैन वर्सेज़” वाइल्ड” की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : बेयर ग्रिल्स के शो ‘ मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ की शूटिंग के दौरान मंगलवार को अभिनेता रजनीकांत का टखना मुड़ गया. वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य में शूटिंग कर रहे थे. एक वन अधिकारी ने बताया, “ रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और उनका टखना मुड़ गया तथा हाथ पर कोहनी के नीचे मामूली खरोंचें […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : बेयर ग्रिल्स के शो ‘ मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ की शूटिंग के दौरान मंगलवार को अभिनेता रजनीकांत का टखना मुड़ गया. वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य में शूटिंग कर रहे थे. एक वन अधिकारी ने बताया, “ रजनीकांत अपना संतुलन खो बैठे और उनका टखना मुड़ गया तथा हाथ पर कोहनी के नीचे मामूली खरोंचें आई हैं’ उन्होंने कहा, “ अभिनेता अब ठीक हैं.”

विज्ञापन

रजनीकांत ने कहा,’ मैंने ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के एक एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. मुझे कोई घाव नहीं मिला है, लेकिन कांटों के कारण थोड़ी खरोंच लगी है, बस. मैं ठीक हूं’. इस बीच अभिनेता मैसूर से रवाना हो गए और मंगलवार देर शाम चेन्नई पहुंच गए.

चेन्नई में पत्रकारों से अभिनेता ने कहा कि उन्हें बांदीपुर में शूटिंग के दौरान कांटों की वजह से खरोंचे आई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वह ऐसी दूसरी महत्वपूर्ण भारतीय शख्सियत हैं जो ‘मैन वर्सेज़’ वाइल्ड’ में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola