ePaper

अनुष्का शेट्ठी ने 40वें बर्थडे पर प्रभास को स्पेशल अंदाज में किया विश, कह दी ये बात

Updated at : 24 Oct 2019 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्का शेट्ठी ने 40वें बर्थडे पर प्रभास को स्पेशल अंदाज में किया विश, कह दी ये बात

मुंबई: बाहुबली यानी सुपरस्टार प्रभास बीते 23 अक्टूबर को चालीस साल के हो गए. प्रभास के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. सुबह से ही प्रभास के लिए सोशल मीडिया में जन्मदिन की बधाई की बाढ़ सी आ गयी. हालांकि प्रशंसकों को इस बात का इंतजार था कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड […]

विज्ञापन

मुंबई: बाहुबली यानी सुपरस्टार प्रभास बीते 23 अक्टूबर को चालीस साल के हो गए. प्रभास के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. सुबह से ही प्रभास के लिए सोशल मीडिया में जन्मदिन की बधाई की बाढ़ सी आ गयी. हालांकि प्रशंसकों को इस बात का इंतजार था कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्ठी प्रभास को किस अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं.

अनुष्का ने स्पेशल अंदाज में किया विश

आखिरकार प्रशंसकों का इंतजार खत्म हुआ और अनुष्का शेट्ठी ने खास अंदाज में प्रभास को बर्थडे विश किया. अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का ने एक वीडियो पोस्ट किया जो उनकी किसी फिल्म का छोटा सा क्लिप है. इस वीडियो के साथ अनुष्का शेट्ठी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रभास. वीडियो में प्रभास और अनुष्का शेट्ठी एक काले रंग की कार से पूरे स्वैग में उतरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में नीचे कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे प्रभास. विशिंग यू ऑल द हैप्पीनेस विथ लॉट्स ऑफ सक्सेस’.

https://www.instagram.com/p/B39svQMnk9w/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

फिल्मी गलियारों में है अफेयर की चर्चा

बता दें कि काफी समय पहले से ही फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि प्रभास और अनुष्का शेट्ठी रिलेशनशिप में हैं. दोनों को कई बार साथ देखा भी गया. खबरें यहां तक आईं कि वे लिव इन में रहते हैं. हालांकि दोनों स्टार्स ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं. बता दें कि सुपरहिट फिल्म बाहुबली की शूटिंग के दौरान दोनों के खास रिश्ते में होने की खबरों ने ज्यादा जोर पकड़ा था. यही कारण है कि प्रशंसकों को इस बात का इंतजार था कि अनुष्का शेट्ठी प्रभास को किस अंदाज में जन्मदिन की बधाई देती हैं.

राणा डग्गुबाती ने इस अंदाज में दी बधाई

बता दें कि अनुष्का ही नहीं बल्कि बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव नाम से विलेन की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने भी प्रभास को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. राणा डग्गुबाती ने अपनी और प्रभास की एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में राणा ने लिखा कि हैप्पी हैप्पी टू यू भाई. उन्होंने लिखा कि अपनी खूबसूरत आत्मा के साथ प्यारी सी मुस्कान बनाए रखो. साथ ही लिखा कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.

https://www.instagram.com/p/B38xFQEjFiI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

अनाम फिल्म में ज्योतिषी बनेंगे प्रभास

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास हालिया दिनों में बहुभाषी फिल्म साहो में नजर आए थे जिसमें उनके अपोजिट मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थीं. कहा जा रहा है कि प्रभास आने वाले दिनों में एक और बहुभाषी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें वो ज्योतिषी की भूमिका में नजर आएंगे. खबरें हैं कि इस फिल्म में उनके अपोजिट एयरटेल गर्ल के नाम से मशहूर साशी छेत्री नजर आएंगी. हालांकि अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola