दिव्यांग तैराकी पर बायोपिक बना सकती हैं फिल्‍म निर्माता चित्रांगदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2018 3:56 PM

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘सूरमा’ से निर्माता बनी अदाकारा चित्रांगदा एक और खेल आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में लगी हैं फिल्म ‘सूरमा’ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर आधारित थी, जिन्हें वर्ष 2006 में ट्रेन के सफर के दौरान दुर्घटनावश गोली लग गयी थी और कई वर्ष बिस्तर पर रहने के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘सूरमा’ से निर्माता बनी अदाकारा चित्रांगदा एक और खेल आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में लगी हैं फिल्म ‘सूरमा’ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर आधारित थी, जिन्हें वर्ष 2006 में ट्रेन के सफर के दौरान दुर्घटनावश गोली लग गयी थी और कई वर्ष बिस्तर पर रहने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी की थी. चित्रांगदा अब एक दिव्यांग तैराकी की कहानी बड़े पर्दे पर लाने जा रही है.

उनसे जुडे़ एक सूत्र ने कहा, ‘वह उस दिव्यांग खिलाड़ी की कहानी से काफी प्रभावित हैं जिसने देश के लिए काफी कुछ किया. वह एक तैराक हैं जो दक्षिण भारत से आती हैं. हम इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं. बायोपिक बनाने में समय लगता है क्योंकि आपको इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती है.’

बायोपिक पर बात करते हुए चित्रांगदा ने कहा था ‘मैं पूरी तरह बायोपिक के पक्ष में हूं. सच्ची कहानियां जरूर लोगों तक पहुंचनी चाहिए. अगर आप इसे सही तरीके से बयां करते हैं तो यह यकीनन चलती हैं.’ अदाकारा आखिरी बार ‘साहेब बीवी और गैंगस्‍टर 3’ में नजर आयी थीं और उनकी आने वाली फिल्म ‘बाजार’ हैं, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola