ePaper

10 Demanding Series On Netflix: अगर ये 10 वेबसीरीज मिस कर दीं, तो नेटफ्लिक्स चलाना बेकार है

Updated at : 26 Dec 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
10 Demanding Series On Netflix to watch

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध Squid Game और Stranger things वेबसीरिज

10 Demanding Series On Netflix: अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि नेटफ्लिक्स पर अगला शो क्या देखें जिसकी डिमांड इस वक्त काफी अधिक है तो ये ट्रेंडिंग लिस्ट आपकी वॉचलिस्ट को मिनटों में सॉर्ट कर देगी. देखिये पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

10 Demanding Series On Netflix: अगर नेटफ्लिक्स खोलते ही ये समझ न आए कि देखा क्या जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस वक्त कुछ वेबसीरीज ऐसी हैं जो लगातार ट्रेंड में बनी हुई हैं और व्यूज के मामले में भी टॉप पर चल रही हैं. यानी अगर आपको दमदार वॉचलिस्ट बनानी है, तो ये शोज एकदम परफेक्ट हैं. थ्रिलर से लेकर साइ-फाई, ड्रामा और डार्क कॉमेडी तक, सब कुछ इसमें मिल जाएगा. देखिए नेटफ्लिक्स पर कौन से वे 10 वेबसीरिज हैं, जिन्हें आपको आज से ही देखना शुरू कर देना चाहिए. 

1. Stranger Things

Stranger Things की बात करें तो ये सीरीज 80s के नॉस्टैल्जिया, हॉरर और साइ-फाई का जबरदस्त मिक्स है. हॉकिन्स नाम के छोटे शहर में अपसाइड डाउन की एंट्री कहानी को अलग लेवल पर ले जाती है. इलेवन की पावर और बच्चों की दोस्ती इसे आइकॉनिक बनाती है. Stranger Things Season 5 Vol 2 भी रिलीज हो चुकी है. आप इस सीजन को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2. Squid Game

Squid Game एक ऐसी सीरीज है जो खेल के नाम पर सिस्टम, गरीबी और लालच की सच्चाई दिखाती है. जानलेवा गेम्स, जबरदस्त ट्विस्ट और मजबूत मैसेज ने इसे ग्लोबल हिट बना दिया.

3. Adolescence

Adolescence टीनएज से एडल्ट लाइफ में कदम रखने की कहानी है. रिश्ते, कन्फ्यूजन और छोटे फैसलों के बड़े असर को ये काफी रियल तरीके से दिखाती है.

4. Wednesday

Wednesday डार्क ह्यूमर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए है. नेवरमोर अकादमी में मर्डर केस और Wednesday का ठंडा-सा अंदाज़ शो को मजेदार बनाता है.

5. Ginny & Georgia

Ginny & Georgia मां-बेटी के रिश्ते, छुपे राज और इमोशनल ड्रामा को बैलेंस करती है. दिखने में हल्की, लेकिन अंदर से काफी डीप है.

6. The Night Agent

The Night Agent फुल-ऑन स्पाई थ्रिलर है, जहां एक मामूली एजेंट बड़ी साजिश में फंस जाता है. हर एपिसोड सस्पेंस से भरा है.

7. The Waterfront

The Waterfront स्लो-बर्न फैमिली ड्रामा है, जिसमें रिश्ते, लालच और राज धीरे-धीरे सामने आते हैं.

8. American Primeval

American Primeval रॉ और हिंसक वेस्टर्न ड्रामा है, जो सर्वाइवल और सत्ता की लड़ाई दिखाता है.

9. Toxic Town

Toxic Town सच्ची घटनाओं पर आधारित इमोशनल सीरीज है, जहां आम लोग सिस्टम से लड़ते नजर आते हैं.

10. Dept. Q

Dept. Q क्राइम थ्रिलर लवर्स के लिए है, जिसमें पुराने केस नए सिरे से खोले जाते हैं और हर कहानी नया सस्पेंस लाती है.

यह भी पढे़ं: 10 Films Releasing in Theaters This Week (Dec 22-28): क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार, एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज

नोट- वेबसीरीज की नंबरिंग किसी डाटा के आधार पर नहीं की गयी है. हमने बस 10 शो की लिस्ट आपके साथ साझा की है, जो नेटफ्लिक्स पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola