Karnataka Election: ‘किसमें किसका खून!’ मुद्दे पर छिड़ी जंग, आमने-सामने हिमंता बिस्वा सरमा और डीके शिवकुमार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 May 2023 6:41 AM

विज्ञापन

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार पर उतरे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के वंशज हैं हिमंता के इस बयान पर शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि हिमंता में कांग्रेस का खून है.

विज्ञापन

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव प्रचार के खत्म होने का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है, सियासी दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई है. रविवार को कांग्रेस, बीजेपी, जेडीएस समेत कई दलों के नेताओं ने विभिन्न जगहों पर रैली और सभा कर रहे हैं. इसी कड़ी में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है. ताजा मामला असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का है. दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमले किए हैं.

हिमंता के बयान के बाद छिड़ा विवाद: कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार पर उतरे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दरअसल, हिमंता ने अपने एक बयान में कहा था कि डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के वंशज हैं. इस बयान के बाद शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि हिमंता को पता होना चाहिए कि उनका खून कांग्रेस का है. यही नहीं, शिवकुमार ने यह भी कहा कि अब उन्होंने अपना खून बदल दिया है. शिवकुमार को अपने खून पर गर्व होना चाहिए.

हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पलटवार: वहीं डीके शिवकुमार के बयान पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरी रगों में बहने वाला खून मेरे माता-पिता, मेरे राज्य और मेरे देश से आता है और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है. मैं डीके शिवकुमार जी से अनुरोध करता हूं कि वे, उनके माता-पिता, कर्नाटक की पवित्र भूमि और भारत माता से उनके रगों में बहने वाले खून पर गर्व करें. बता दें, डीके शिवकुमार ने कहा था कि हिमंता बिस्वा सरमा जब भी डिबेट के लिए तैयार होंगे मैं उनसे मेरे और उनके DNA के बारे में बात करूंगा. उन्हें पता होना चाहिए कि उनका DNA कांग्रेस का है.

Also Read: शरद पवार हमारे शीर्ष नेता, बोले अजीत पवार- खत्म हुआ इस्तीफा मामला, एकजुट रहेगा महा विकास अघाड़ी

सोमवार शाम थम जाएगा कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार अभियान: गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा. वहीं, रविवार को भी  राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस) ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इन दलों के प्रमुख नेताओं ने बीते काफी दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का तूफानी दौरा कर जमकर प्रचार किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में क्रमिक रूप से बदलाव होने की 38 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने और दक्षिण भारत में अपने गढ़ को बचाने की कोशिश में जुटी है. वहीं, भाजपा से सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस अपनी ओर से कड़ी मेहनत कर रही है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola