अनिल अंबानी ग्रुप पर ED के एक्शन से लेकर आईसीसी वनडे रैंकिंग तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 4 नवंबर की बड़ी खबरें
डोनाल्ड ट्रम्प, अनिल अम्बानी और जहाज हादसा
Today School Assembly News 4 November 2026: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से लेकर ICC की ताजा क्रिकेट रैंकिंग तक, देश-दुनिया की बड़ी खबरें यहां पढ़ें. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, शिक्षा और खेल जगत के अहम अपडेट आसान भाषा में जानें, जिन्हें छात्र सुबह की स्कूल असेंबली में पढ़ सकते हैं.
Today School Assembly News 4 November 2026: 4 नवंबर की सुबह देश और दुनिया की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं. नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसे से लेकर क्रिकेट की ICC रैंकिंग तक, आज की प्रमुख घटनाओं पर छात्रों की नजर रहेगी. यहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, शिक्षा, खेल और कारोबार जगत की ताजा खबरें आसान भाषा में दी गई हैं, ताकि छात्र प्रार्थना सभा में आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें और देश-दुनिया के अहम घटनाक्रम से अपडेट रह सकें.
Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, दो चार्टर्ड विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के तहत एजेंसी ने 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं. इनमें दो चार्टर्ड विमान, जमीन, ऑफिस परिसर, बैंक खातों में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट, निवेश और पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं. ED ने मंगलवार (3 नवंबर) को इस कार्रवाई की जानकारी दी.
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
Oman Ship Attack: भारतीय नाविक की मौत, MEA ने की हमले की निंदा; 13 भारतीयों को बचाया गया
ओमान के तट के पास एक भारतीय व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया. जहाज का नाम MSV AL JUSUFI बताया गया है. इस पर कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे
BSF जवानों पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
त्रिपुरा के बॉक्सानगर स्थित अशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसकी जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के खिलाफ हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Today School Assembly News: खेल जगत की बड़ी खबरें
Ranji Trophy: दो गुटों की लड़ाई में मैच से एक दिन पहले पूरी टीम को किया सस्पेंड, ड्रेसिंग रूम पर जड़ा ताला
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बोर्ड की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है. पहले अरुणाचल प्रदेश और अब मेघालय क्रिकेट में भी गुटबाजी का मामला सामने आया है. रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में नागालैंड के खिलाफ मुकाबले से ठीक एक दिन पहले मेघालय की पूरी टीम को कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया. इतना ही नहीं, मैदान पर उतरने के लिए तैयार खिलाड़ियों की जगह एक नई टीम को भेज दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने घरेलू क्रिकेट के प्रशासन और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
ICC Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में वैष्णवी ने लगाई लंबी छलांग, 94वें नंबर पर पहुंचीं; देखें टॉप-10 की लिस्ट
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्थान की छलांग लगाई है. इसमें सबसे ज्यादा फायदा युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा को हुआ है. जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे में पांच विकेट लेने वाली वैष्णवी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में 53 स्थान की छलांग लगाकर 94वां स्थान हासिल कर लिया है.
Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें
भारतीय-अमेरिकियों में ट्रंप के खिलाफ नाराजगी बढ़ी, डेमोक्रेटिक पार्टी को 62% समर्थन
सर्वेक्षण के नतीजों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी से भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ती नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है. ‘कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ और ‘यूगोव’ की ओर से किए गए ‘इंडियन अमेरिकन एटिट्यूड्स सर्वे’ (IAAS) के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को रिपब्लिकन उम्मीदवारों के मुकाबले 43 प्रतिशत अंक की बढ़त हासिल है.
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
नेपाल में लैंडिंग के दौरान हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक व्यक्ति की मौत
नेपाल के एक ऊंचाई वाले विमानन केंद्र (Aviation Center) पर बड़ा हादसा हो गया. यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
Today School Assembly News: शिक्षा जगत की बड़ी खबर
बिहार बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जानें अब कैसे पूछे जाएंगे सवाल
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव होगा. अब विद्यार्थियों को केवल किताबों के जवाब रटकर परीक्षा देने से काम नहीं चलेगा. प्रश्नपत्रों में ऐसे सवाल पूछे जाएंगे, जिनसे उनकी विषयों की समझ, सोचने और सीखी गई जानकारी का वास्तविक जीवन में इस्तेमाल करने की क्षमता परखी जाएगी. नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बाल वाटिका से लेकर 12वीं तक के पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्रों का स्वरूप बदला जाएगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए