मिठाई की दुकान से AI टेक लीड तक, मिला 2.5 करोड़ का पैकेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Success Story Tejesh Vaish: लखनऊ की एक छोटी-सी मिठाई की दुकान से निकलकर तेजेश वैश ने AI की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. IIT कानपुर से पढ़ाई के बाद आज वह दुबई में अमेरिकी AI स्टार्टअप के साथ काम कर रहे हैं. देखें उनकी मेहनत और कामयाबी की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Success Story Tejesh Vaish: लखनऊ के एक छोटे से परिवार से निकलकर दुबई की AI इंडस्ट्री तक पहुंचने वाले तेजेश वैश की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनके पिता अशोक कुमार वैश सदर बाजार में मिठाई की छोटी-सी दुकान चलाते हैं. परिवार में उनसे पहले किसी ने कॉलेज तक की पढ़ाई नहीं की थी, लेकिन तेजेश ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई.

विज्ञापन

IIT कानपुर से की है पढ़ाई

तेजेश ने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने JEE में 99.9 परसेंटाइल हासिल की और कॉलेज में 9.14 CPI के साथ ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान स्कॉलरशिप और इंटर्नशिप के जरिए उन्होंने अपने कौशल को निखारा और करियर की शुरुआत की.

इसके बाद उन्होंने कई टेक कंपनियों में काम किया. फिलहाल वह दुबई में एक अमेरिकी AI स्टार्टअप के साथ जुड़े हैं. उनकी सालाना CTC करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अपनी कमाई से वह लखनऊ में परिवार के लिए घर भी बनवा रहे हैं.

देखें तेजेश वैश की पूरी सफलता की कहानी इस वीडियो में.

ये भी पढ़ें: PHOTO: गोपालगंज की स्वीटी BPSC क्रैक कर बनीं BDO, YouTube पर करती हैं गाइड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola