Success Story: किसान की बेटी ज्योति धामा बनीं SDM, UPPCS में हासिल की 19वीं रैंक
Success Story: मेरठ के गांव इकवारा की ज्योति धामा ने UPPSC PCS-2024 में 19वीं रैंक हासिल की है. किसान परिवार से आने वाली ज्योति ने घर पर रहकर तैयारी की और डिप्टी कलेक्टर बनीं.
Success Story: मेरठ के गांव इकवारा की ज्योति धामा ने UPPSC PCS-2024 में 19वीं रैंक हासिल की है. किसान पिता की बेटी ज्योति का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है. उन्होंने दिल्ली या प्रयागराज जाकर महंगी कोचिंग नहीं की, बल्कि मवाना में रहकर ही तैयारी की. परिवार के सहयोग और सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की.
पिता किसान, बहनों ने संभाला घर, दोस्त ने भी की मदद
ज्योति के पिता जयवीर सिंह धामा किसान हैं और मां गीता गृहिणी हैं. उनकी पढ़ाई में पूरे परिवार ने साथ दिया. भाई हस्तिनापुर से रोज अखबार लाकर देते थे, जबकि बहनें घर के काम संभालती थीं. ज्योति बताती हैं कि बहनों ने उन्हें कभी चाय तक नहीं बनाने दी. उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, हस्तिनापुर से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की. इसके बाद एएसपीजी कॉलेज, मवाना से गणित में BSc और 2019 में DElEd किया. शुरुआत में मनोज-मुकेश इंस्टीट्यूट से कोचिंग लेने के बाद घर पर सेल्फ स्टडी की. उनकी दोस्त आंचल ने नोट्स और आर्थिक मदद देकर साथ दिया. UPPSC में यह उनका तीसरा प्रयास था. इस बार पहली बार मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचीं और दोनों में सफल रहीं. उन्होंने BPSC 70वीं में भी सफलता हासिल कर RDO का पद पाया, लेकिन उत्तर प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पद चुना.
ये भी पढ़ें: Success Story: 5 बार UPSC में फेल, छठी बार मिली सफलता, दिशा रोज सिर्फ 6 घंटे करती थीं पढ़ाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए