पंचकूला के लाल का कमाल! UPSC में पाई सफलता, जानिए कौन हैं एकां
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Mar 2026 4:00 PM
Akansh Dhull (PC-सोशल मीडिया)
Success Story: पंचकूला के एकांश ने AIR (ऑल इंडिया रैंक) 3 के साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की है. एकांश ने इससे पहले भी दो बार UPSC परीक्षा पास की थी. लेकिन उन्हें IAS सेवा नहीं मिली थी.
Success Story: संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा के पहले पांच टॉपर का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बार हरियाणा के रहने वाले एकांश ढुल ने UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है.
कहां के रहने वाले हैं एकांश?
एकांश हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं. उन्होंने देशभर में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल की है. एकांश के पिता कृष्ण ढुल भाजपा के नेता हैं. बेटे ने जब से परीक्षा पास की है तब से उन्हें कई सारे शुभकामना संदेश मिल रहे हैं. खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता को फोन पर बधाई दी है.
कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?
एकांश की शुरुआती पढ़ाई लिखाई उनके होमटाउन यानी कि हरियाणा से हुई है. इसके बाद 2022 में उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BCom की डिग्री हासिल की. वे शुरुआत से ही काफी मेहनती थे.
दो बार UPSC में चुने गए
एकांश ने खुद बताया कि मेरा सफर काफी संघर्ष भरा और लंबा रहा. उन्होंने ग्रेजुएशन के दूसरे साल से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. एकांश का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है. एकांश ने साल 2024 में 342वीं रैंक और फिर 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी. लेकिन उनका सपना था IAS बनने का. ऐसे में वे तैयारी करते रहे और इस साल आखिरकार रैंक-3 हासिल कर ली.
माता-पिता ने कहा एकांश ने सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की थी
एकांश की इस सफलता में उनके माता-पिता का सहयोग रहा. उनकी मां ने कहा कि उनके बेटे ने लगातार तीसरी बार UPSC में सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करते रहें तो सफलता जरूर मिलती है. वहीं उनके पिता इस मौके पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- चौथे प्रयास में चमकी इशिता शर्मा, बैंक मैनेजर की बेटी को UPSC में AIR 26
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










