SSC CGL Answer Key: एसएससी ने जारी किया सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आंसर की, ऐसे करें चेक

SSC CGL Answer Key
SSC CGL Tier 1 परीक्षा का आंसर की हुए जारी, ऐसे में जानें कैसे आसान स्टेप्स से आप इसे कर सकते हैं डाउनलोड और क्या है इसके प्रति ऑब्जेक्शन दर्ज करने के प्रक्रिया।
SSC CGL Answer Key Out: एसएससी यानि कर्मचारी चयन आयोग ने अपने सीजीएल यानि कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर 1 लेवल की आंसर की जारी कर दी है. ऐसे में जिन्होंने भी यह परीक्षा दी थी वह एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही यह भी जानें कि कब तक आप आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
कैसे चेक करें SSC CGL Tier 1 का आंसर की?
1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर एसएससी सीजीएल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने लॉगिन क्रिडेंशियल्स भरें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.
कब तक कर सकते हैं SSC CGL आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज?
बता दें, कि एसएससी ने आंसर की जारी करते ही ऑब्जेक्शन विंडो जारी कर दी है जो कि 6 अक्टूबर की शाम 6 बजे को बंद हो जाएगी. आंसर की के ऑब्जेक्शन को क्लेरिफाई करने के बाद ही आयोग फाइनल आंसर की निकालेगा और उसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा.
कितनी है ऑब्जेक्शन फीस (objection fees)?
एसएससी सीजीएल परीक्षा के आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 100 रुपए प्रति प्रश्न का भुगतान करना है. बता दें कि ऑब्जेक्शन विंडो 3 अक्टूबर शाम 6 बजे से 6 अक्टूबर शाम 6 बजे तक खुली है.
Also Read: JSSC CGL Exam Result: जानें कब तक जारी हो सकता है झारखंड सीजीएल परीक्षा का परिणाम
Also Read: Cental Bank Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिए सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने का मौका, अभी कर लें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










