MP Board 10th 12th Toppers List 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी हो गया है. MP Board 10th 12th Result 2025 राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है.
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाले प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. वहीं, कक्षा 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल ने रैंक 1 हासिल की है. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
MP Board 10th 12th Result 2025: इन स्टेप्स से पाएं मार्कशीट
- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर (HSC) – 10th Class Result 2025 या (HSSC) – 12th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
MP Board Steam Wise Toppers Name
स्ट्रीम | टॉपर का नाम |
---|---|
आर्ट्स | अंकुर यादव |
मैथ्स-साइंस ग्रुप | प्रियल द्विवेदी |
साइंस बायो ग्रुप | गार्गी अग्रवाल |
कॉमर्स | रिमझिम करोथिया |
एग्रीकल्चर | हरिओम साहू |
MP Board 10th Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट
विषय | प्राप्त अंक / कुल अंक |
---|---|
इंग्लिश | 100 / 100 |
हिंदी | 100 / 100 |
संस्कृत | 100 / 100 |
गणित (मैथ्स) | 100 / 100 |
विज्ञान (साइंस) | 100 / 100 |
सामाजिक विज्ञान | 100 / 100 |
MP Board 10th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट
रैंक | नाम |
---|---|
1 | प्रज्ञा जायसवाल |
2 | आयुष दिवेदी |
3 | शैजाह फातिमा |
4 | मानसी साहू |
5 | सुहानी प्रजापति |