LPU के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 में क्या हुआ? छात्राओं ने खुद बताई सच्चाई
LPU Girls Hostel Fact: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में LPU की रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी ने गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 का जिक्र किया है. वीडियो में डॉ मोनिका गुलाटी के अलावा 3 लड़कियां नजर आ रही हैं.
LPU Girls Hostel Fact: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 की घटना के बारे में बताते हुए तीनों लड़कियों ने कहा कि इस रूम में ऐसा कुछ नहीं हुआ है. हम यहां 2 महीने से रह रहे हैं. छात्राओं ने कहा कि हमलोग आज बहुत ज्यादा परेशन हुए हैं. अगर हमें और परेशानी होती है तो हमलोग अपने पैरेंट्स को यहां बुलाएंगे.
यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी ने कहा कि छात्रों के बयान से यह साफ होता है कि असमाजिक तत्वों का हाथ है. ये झूठी और मनगढ़ंत अफवाहों से यूनिवर्सिटी को बदनाम करने कि साजिश है.
क्या है LPU का GH3 रूम नंबर 504?
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए छात्रों का प्रदर्शन गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 के इर्द-गिर्द घूम रहा है. 26-27 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि LPU के गर्ल्स हॉस्टल-3 (GH3) में किसी बाहरी व्यक्ति ने एक छात्रा के साथ रेप किया है.
रेडिट पर एक और वर्जन वायरल हुआ, जिसमें दावा था कि असल में एक इलेक्ट्रिशियन ने GH3 में किसी छात्रा से छेड़छाड़ की थी, और प्रशासन उस कर्मचारी को बचाने के लिए "बाहरी व्यक्ति द्वारा रेप" की कहानी फैला रहा है. इनमें से किसी भी दावे की अब तक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: LPU Students Protest: गैंगरेप की अफवाह से LPU में हंगामा, हजारों छात्र जुटे, जमकर की तोड़फोड़
रूम 504 का कनेक्शन
छात्रों के बयानों में बार-बार हॉस्टल-3 के कमरा नंबर 504 का ज़िक्र आया, जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.
DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि छात्रों की शिकायत के मुताबिक "तीन दिन पहले GH3 में एक लड़की के साथ रेप हुआ था और कोई कार्रवाई नहीं हुई" यही दावा गुस्से की जड़ बना.
मीडिया खुद हॉस्टल पहुंची और रूम 504 में रहने वाली छात्राओं से बात की. उन्होंने साफ कहा कि उनके कमरे में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, और बाकी कमरों की उन्हें जानकारी नहीं.
ये भी पढ़ें: कॉलेज में छेड़खानी होने पर छात्राएं कहां और कैसे करें शिकायत? जानें कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए