UPTET 2026 के लिए कल से करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

टीचर की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को चार साल बाद यूपी टीईटी का मौका दिया जा रहा है. यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2026) के लिए कल यानी 27 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने जा रही है, जिससे कैंडिडेट्स अपने टीचिंग करियर की ओर पहला मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं. हर साल की तरह इस बार भी UPTET परीक्षा उन कैंडिडेट्स के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट है, जो प्राइमरी (क्लास 1 से 5) और अपर प्राइमरी (क्लास 6 से 8) लेवल के टीचर बनना चाहते हैं.
कैंडिडेट्स UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है.
UPTET 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन शुरू होने के बाद UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- Apply ONline बटन पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलिजिबिलिटी
UPTET एग्जाम में शामिल होने के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी जाती है. पेपर 1 के लिए कैंडिडेट्स 12वीं पास होने चाहिए. साथ में DElEd/ BTC/ BElED होना जरूरी है. वहीं पेपर 2 के लिए कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. साथ ही BEd या DElEd की डिग्री भी होना अनिवार्य है. UPTET 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
UPTET 2026 इम्पॉर्टेंट डेट
- आवेदन शुरू : 27 मार्च 2026
- अप्लाई करने की लास्ट डेट: 26 अप्रैल 2026
- फीस जमा करने की लास्ट डेट: 26 अप्रैल 2026
- करेक्शन डेट: 1 मई 2026
- एग्जाम डेट : 2-4 जुलाई 2026
यह भी पढ़ें: IOCL में 405 पोस्ट पर नौकरी पाने का मौका, तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




