ePaper

Sarkari Naukri: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का मौका, 50000 से ज्यादा होगा वेतन

Updated at : 30 Sep 2024 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri

डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 50 हजार से ज्यादा का वेतन, देखें भर्ती से जुड़ी डिटेल्स.

विज्ञापन

Sarkari Naukri Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बता दें कि डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन अपने खास यंग प्रोफेशनल्स के पदों के लिए भर्ती करने वाली है जिसके लिए उनके द्वारा एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के बारे में एक खास बात यह भी है कि इसके लिए आपको किसी भी परीक्षा को पास करने की जरूरत नहीं है, इसके लिए डायरेक्ट मेरिट बेस्ड सिलेक्शन होगा. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां.

DIC में सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या है योग्यता?

डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में इस बार विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए अलग प्रकार के योग्यता की जरूरत है. विशेष तौर से बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमबीए की डिग्री होनी चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल है और अधिकतम आयु 32 साल है हालांकि ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए विशेष रूप से छूट है. इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां आप डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

DIC में नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले dic.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर DIC Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर करें.
4. अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आपका फॉर्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.

Also Read: JSSC CGL Result: इस दिन आ सकता है झारखंड सीजीएल का परिणाम, देखें लेटेस्ट अपडेट

Also Read: Sarkari Naukri: ITBP में 545 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola