12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 1688 वैकेंसी, मगर जल्दी करें आवेदन की आखिरी डेट नजदीक है

Updated:
विज्ञापन

कैंडिडेट्स की AI जनरेटेड फाेटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RRB NTPC 10+2 Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने इंटर लेवल पदों पर 1,688 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो जल्द ही समाप्त हाेने वाला है. यहां पढ़ें फीस, एलिजिबिलिटी, एप्लिकेशन प्रोसेस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

RRB NTPC 10+2 Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) इंटर लेवल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू की थी, जो कल, 13 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाला है. इसी दिन तक उम्मीदवार फीस भी जमा कर सकते हैं. हालांकि परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

विज्ञापन

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Latest Update में भर्ती से जुड़ी नोटिस खोजें.
  • यहां लिंक पर क्लिक करके आप अपनी यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अन्य मांगी गई डिटेल्स भरें.
  • इसके बाद माांगी गई दूसरी जानकारी भरकर फाॅर्म सबमिट कर दें.
  • अंत में फाॅर्म का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

RRB NTPC Recruitment 2026 Click Here TO Apply

RRB NTPC Age Limit and Eligibility 2026: जानिए इस बारे में

RRB NTPC इंटर लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 30 वर्ष होनी चाहिए. एलिजिबिलीटी की बात करें, तो कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: IIT Bombay Admission 2026: आज है अप्लाई करने की लास्ट डेट, ग्रेजुएट्स तुरंत करें आवेदन

Gen, OBC और EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. वहीं, SC, ST और PH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए केवल परीक्षा पास होना पर्याप्त बताया गया है. अन्य पदों की एलिजिबिरिटी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

RRB NTPC Vacancy 2026 Fee: कितनी होगी आवेदन फीस?

कैटेगरीआवेदन शुल्कCBT-1 में शामिल होने पर रिफंड
सामान्य (General)500 रुपए400 रुपए
ओबीसी (OBC)500 रुपए400 रुपए
ईडब्ल्यूएस (EWS)500 रुपए250 रुपए
एससी (SC)250 रुपए250 रुपए
एसटी (ST)250 रुपए250 रुपए
ईबीसी (EBC)250 रुपए250 रुपए
सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार250 रुपए250 रुपए

RRB NTPC Selection Process 2026: कैसे होगा चयन?

RRB NTPC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले चरण (CBT-1) का आयोजन होगा. इसके बाद चयन प्रक्रिया के अनुसार दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) आयोजित की जाएगी. पद की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट में भी शामिल होना पड़ सकता है. इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों के डाॅक्युमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. अंत में निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: NDA की तैयारी कर रहे हैं? इन विषयों पर बढ़ाएं फोकस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola