ग्रेजुएट युवाओं के लिए NICL में नौकरी का मौका, 200 पदों पर बिना परीक्षा होगा चयन

Updated:
विज्ञापन

युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NICL Apprentice Recruitment 2026: NICL में 200 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के तहत देश के 14 राज्यों में कुल 200 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. आयु सीमा और अन्य डिटेल्स देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

NICL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में अप्रेंटिस बनने का मौका है. कंपनी ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 200 के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 18 नवंबर 2026 है.

विज्ञापन

NICL Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
संस्था का नामनेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
पद का नामग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पद200
आवेदन शुरू होने की तारीख4 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख18 नवंबर 2026
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन
आयु सीमा21 से 30 वर्ष
ट्रेनिंग अवधि12 महीने
मासिक स्टाइपेंड₹15,000

किन राज्यों में कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत देश के 14 राज्यों में कुल 200 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. राज्यवार पदों का विवरण इस प्रकार है.

राज्यपदों की संख्या
असम30
गुजरात22
छत्तीसगढ़20
राजस्थान20
उत्तर प्रदेश14
मध्य प्रदेश12
पंजाब12
झारखंड10
कर्नाटक10
केरल10
महाराष्ट्र10
उत्तराखंड10
पश्चिम बंगाल10
तमिलनाडु10
कुल200

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

NICL अप्रेंटिस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में नियमित फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2026 तक डिग्री का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

इसके अलावा, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और 100 प्रतिशत प्रोफाइल पूरा होना चाहिए. संबंधित राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है.

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

  • SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट.
  • OBC-NCL वर्ग को 3 साल की छूट.
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 साल की छूट.

बिना परीक्षा होगा चयन, जानें प्रक्रिया

NICL अप्रेंटिस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसमें अलग से लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है.

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी.

हर महीने मिलेगा 15 हजार रुपये स्टाइपेंड अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,000 रुपये दिए जाएंगे. इसमें NICL की ओर से 8,850 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से DBT के माध्यम से 6,150 रुपये का योगदान होगा.

ध्यान रहे कि यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है, स्थायी नौकरी नहीं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी पर उम्मीदवार को नियमित नौकरी देने की बाध्यता नहीं होगी.

NICL Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  1. सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं.
  2. Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  3. अपनी प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूरी करें.
  4. लॉगिन करने के बाद Apply Against Advertised Vacancies पर जाएं.
  5. National Insurance Company Limited की अप्रेंटिस वैकेंसी खोजें.
  6. Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  7. इसके बाद BFSI पोर्टल पर जाकर NATS एनरोलमेंट नंबर की मदद से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
  8. मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें.

आवेदन करने की लास्ट डेट 18 नवंबर 2026 है. उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. आधिकारिक वेबसाइट: nationalinsurance.nic.co.in

ये भी पढ़ें: B.Ed वालों को राहत... UPESSC ने हटाई 50% अंकों की शर्त, विषय चयन को लेकर भी नया अपडेट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola