NICL AO Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी 1.14 लाख तक

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर(AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NICL AO Recruitment 2026 के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 321 पदों पर भर्ती निकाली गई है. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

NICL AO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने Administrative Officer (AO) के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 321 पदों को भरा जाएगा. इसमें जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों तरह के पद शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1.14 लाख तक सैलरी मिल सकती है. 

विज्ञापन

NICL AO Recruitment 2026: जरूरी डेट्स

जानकारीतारीख / विवरण
भर्ती का नामNICL Administrative Officer Recruitment 2026
कुल पद321
आवेदन शुरू8 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी डेट28 अक्टूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा17 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा22 दिसंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

NICL की इस भर्ती में कुल 321 पद हैं. इनमें 200 पद जनरलिस्ट ऑफिसर और 121 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के हैं. स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस, लीगल, आईटी, इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और कृषि जैसे क्षेत्रों के पद शामिल हैं. 

Image

कौन कर सकता है आवेदन?

जनरलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य तौर पर कम से कम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 55% अंक की शर्त है.

स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय की डिग्री या प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है. इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें.

उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप चाहिए? 31 अक्टूबर से पहले इन छात्रों को भरना होगा फॉर्म

कितनी मिलेगी सैलरी?

वेतन से जुड़ी जानकारीराशि
शुरुआती बेसिक सैलरी82,485 प्रति माह
महानगरों में अनुमानित कुल सैलरीकरीब 1,14,000 प्रति माह

कुल सैलरी में लागू भत्ते भी शामिल हो सकते हैं. वास्तविक राशि पोस्टिंग और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकती है.

आवेदन फीस कितनी है?

उम्मीदवारों की श्रेणीआवेदन फीस
सामान्य, OBC और EWS1,000
SC, ST और PwBD250

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं
  • वहां Recruitment सेक्शन में NICL AO Recruitment 2026 का लिंक खोलें
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें
  • आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है. इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भरें और आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें

ये भी पढ़ें: आखिरी के तीन बचे हैं, UGC NET परीक्षा के लिए जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola