Canara Bank Recruitment 2026: 3500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, यहां देखें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
लैपटॉप चलाती हुई लड़की की फोटो (PC-फ्रीपिक)
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में अप्रेंटिस के तौर पर करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. केनरा बैंक ने Apprentice पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,500 Apprentice Posts पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. बैंक की ओर से परीक्षा से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन और भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.
How To Apply? कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं.
- इसके बाद आपकाे Career Section में जाना होगा.
- यहां आपको Engagement of graduate apprentices under Apprentices Act, 1961 list of candidates provisionally selected for apprenticeship training – first opportunity (from waitlist-I & waitlist-II) मिलेगा.
- इसपर क्लिक करने के बाद सिलेक्टेड स्टूडेंट्स के नाम का PDF खुलेगा.
- इसके बाद आगे की प्रोसेस के मुताबिक प्रक्रिया कर सकते हैं.
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Official Notification Must Check Here
Canara Bank Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
Apprentice पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा का पर्याप्त नाॅलेज होना जरूरी है, जहां संबंधित वैकेंसी उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: IBPS RRB 2026: आज आवेदन का आखिरी मौका, 13706 पदों पर भर्ती, Direct Link से करें अप्लाई
Canara Bank Apprentice Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?
Canara Bank Apprentice Recruitment के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम एज 28 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी. इस भर्ती के तहत 3,500 Apprentice Posts पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.
Canara Bank Apprentice Application Fee: कितनी है फीस?
Gen, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है, जबकि SC, ST और PH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इस बारे में और जानकारी आप Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: STET 2026 वाले कर सकते हैं BPSC TRE 4 में अप्लाई, जानें कैसे
Canara Bank Apprentice Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
Apprentice पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन Merit List के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों के निर्धारित अंकों को आधार बनाया जाएगा. मेरिट लिस्ट में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को आगे डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और लोकल लैंग्वेज टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इन चरणों को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगी.
Canara Bank Apprentice – Top 10 Important Practice Questions
- Repo Rate वह दर है जिस पर
A) बैंक ग्राहकों को ऋण देते हैं
B) RBI बैंकों को अल्पकालिक धन उपलब्ध कराता है
C) ग्राहक RBI में पैसा जमा करते हैं
उत्तर: D) बैंक एक-दूसरे को शेयर बेचते हैं उत्तर: B) RBI बैंकों को अल्पकालिक धन उपलब्ध कराता है
- CRR का संबंध किससे है?
A) बैंकों के नकद आरक्षित रखने से
B) बैंक कर्मचारियों के वेतन से
C) शेयर बाजार से
D) बीमा प्रीमियम से
उत्तर: A) बैंकों के नकद आरक्षित रखने से
- SLR का पूर्ण रूप क्या है?
A) Statutory Liquidity Ratio
B) State Liquidity Reserve
C) Statutory Loan Rate
D) Standard Liquidity Ratio
उत्तर: A) Statutory Liquidity Ratio
- NEFT का पूर्ण रूप क्या है?
A) National Electronic Funds Transfer
B) National Exchange Fund Transfer
C) New Electronic Fund Transaction
D) National Easy Fund Transfer
उत्तर: A) National Electronic Funds Transfer
- Canara Bank की 2024–25 Graduate Apprentice भर्ती में कुल कितनी प्रशिक्षण सीटें निर्धारित की गई थीं?
A) 2,000
B) 2,500
C) 3,000
D) 3,500
उत्तर: C) 3,000
- Canara Bank Apprentice भर्ती 2024–25 में उम्मीदवारों को किस पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक था?
A) NCS
B) NATS
C) DigiLocker
D) UMANG
उत्तर: B) NATS
- Canara Bank Graduate Apprentice भर्ती 2024–25 में मेरिट सूची मुख्य रूप से किस आधार पर तैयार की गई थी?
A) लिखित परीक्षा
B) इंटरव्यू
C) 12वीं/HSC/10+2 या डिप्लोमा के अंक
D) केवल स्नातक के अंक
उत्तर: C) 12वीं/HSC/10+2 या डिप्लोमा के अंक
- ₹12,000 पर 8% वार्षिक दर से 2 वर्षों का साधारण ब्याज कितना होगा?
A) ₹1,720
B) ₹1,820
C) ₹1,920
D) ₹2,020
उत्तर: C) ₹1,920
- श्रृंखला में अगली संख्या ज्ञात कीजिए:
4, 9, 19, 39, 79, ?
A) 149
B) 159
C) 169
D) 179
उत्तर: B) 159
- Canara Bank का प्रधान कार्यालय किस शहर में स्थित है?
A) मुंबई
B) नई दिल्ली
C) बेंगलुरु
D) चेन्नई
उत्तर: C) बेंगलुरु
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट के लिए मीडिया में भर्ती, PCI ASO वैंकेसी के लिए आज ही कर लें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए