IIT Roorkee Winter Training 2026: 5 AI कोर्स में लें ट्रेनिंग, जानें फीस और लास्ट डेट
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
IIT Roorkee Winter Training 2026: IIT Roorkee की E&ICT Academy ने विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के लिए AI से जुड़े 5 कोर्स ऑफर किए हैं. इसमें Generative AI, Machine Learning और Data Science जैसी टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा. जानें फीस, एलिजिबिलिटी, बैच की डेट्स और आवेदन का तरीका.
IIT Roorkee Winter Training 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई टेक्नोलॉजी सीखने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. IIT Roorkee की Electronics and ICT Academy ने विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू किए हैं. इसके तहत AI से जुड़े पांच कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं. इन कोर्स में Generative AI, Machine Learning, Data Science और AI-Powered Web Development जैसी टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा. ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी और हर कोर्स की फीस 8,000 रुपये है. उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
IIT Roorkee में किन 5 AI कोर्स का मिलेगा मौका?
IIT Roorkee की ओर से पांच अलग-अलग कोर्स तैयार किए गए हैं. इनमें शुरुआती स्तर से लेकर प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट तक की ट्रेनिंग दी जाएगी. कोर्स की लिस्ट इस प्रकार है.
| कोर्स का नाम | क्या सीखेंगे |
| Generative AI & Prompt Engineering | AI टूल्स, LLM और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग |
| Machine Learning & Agentic AI | मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और Agentic AI |
| Data Science using Python | Python, डेटा एनालिसिस और मशीन लर्निंग |
| AI-Powered Full Stack Web Development | वेब डेवलपमेंट और AI इंटीग्रेशन |
| Internet of Things (IoT) & Edge AI | IoT, सेंसर और Edge AI |
कितने हफ्ते की होगी ट्रेनिंग, कब से शुरू होंगे बैच?
यह विंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम कुल 6 हफ्ते का होगा. इसमें 4 हफ्ते लाइव ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी, जबकि अगले 2 हफ्ते गाइडेड प्रोजेक्ट के लिए रखे गए हैं. उम्मीदवारों को दो बैच में शामिल होने का ऑप्शन मिलेगा. पहले बैच की क्लासेस 14 दिसंबर 2026 से और दूसरे बैच की क्लासेस 4 जनवरी 2027 से शुरू होंगी.
ये भी पढ़ें: MBBS में एडमिशन से पहले सावधान! NMC ने कहा जरूर जांच लें ये बातें
| जानकारी | डिटेल |
| प्रोग्राम | Winter Training and Internship |
| संस्थान | E&ICT Academy, IIT Roorkee |
| अवधि | 6 हफ्ते |
| लाइव ट्रेनिंग | 4 हफ्ते |
| प्रोजेक्ट | 2 हफ्ते |
| पहला बैच | 14 दिसंबर 2026 |
| दूसरा बैच | 4 जनवरी 2027 |
| क्लास का समय | शाम 7 से 9 बजे |
| मोड | ऑनलाइन |
कितनी है फीस और क्या मिलेगा सर्टिफिकेट?
इन पांचों कोर्स में से किसी एक में शामिल होने के लिए 8,000 रुपये फीस देनी होगी. ऑफिशियल कोर्स पेज पर यह फीस GST समेत बताई गई है. ट्रेनिंग पूरी होने और जरूरी शर्तें पूरी करने वाले प्रतिभागियों को E&ICT Academy, IIT Roorkee की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
इसके अलावा, स्टूडेंट्स को लाइव क्लास की रिकॉर्डिंग, डिजिटल स्टडी मटेरियल, प्रोजेक्ट के दौरान डाउट सेशन और एकेडमिक सपोर्ट भी मिलेगा. ट्रेनिंग में प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट पर खास ध्यान दिया जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई, क्या है एलिजिबिलिटी?
इस प्रोग्राम में किसी एक खास कॉलेज या संस्थान के स्टूडेंट्स तक आवेदन सीमित नहीं है. BTech, BE, BCA, BSc, MTech, ME और MCA समेत अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि पहले से कोडिंग आना जरूरी नहीं है. ट्रेनिंग की शुरुआत बेसिक लेवल से होगी.
उम्मीदवार के पास ऑनलाइन क्लास करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
कब तक करना होगा आवेदन?
ऑफिशियल कोर्स डिटेल पेज पर दोनों बैच के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 दी गई है. हालांकि, Academy की कोर्स लिस्टिंग पर 29 नवंबर की डेट भी दिखाई दे रही है. इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स के Apply Now पेज पर डेट जरूर चेक कर लें.
IIT Roorkee Winter Training के लिए कैसे करें अप्लाई?
इंटरेस्टेड उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- सबसे पहले E&ICT Academy IIT Roorkee की ऑफिशियल वेबसाइट eict.iitr.ac.in पर जाएं
- वेबसाइट पर Winter Training and Internship सेक्शन खोलें
- अपनी पसंद का कोर्स चुनें
- कोर्स की डिटेल्स पढ़कर Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- 8,000 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका कन्फर्मेशन सेव कर लें
ये भी पढ़ें: IIT Hyderabad FDE Programme 2026: 3 महीने में सीखें AI की नई टेक्नोलॉजी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए