IIT JAM के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIT JAM 2027 Last Date: साइंस एंड टेक्नोलॉजी फील्ड से मास्टर्स करना चाहते हैं तो 24 अक्टूबर तक IIT JAM परीक्षा के लिए अप्लाई कर लें. IIT खड़गपुर ने नोटिस जारी कर बताया है कि इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

IIT JAM 2027 Last Date: IIT JAM के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2026 है. कुछ समय पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने IIT JAM परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी थी. तब संस्थान ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि लास्ट डेट बढ़ाई जा रही है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास एक मौका है, जल्द-से-जल्द अप्लाई करें.

विज्ञापन

23 IIT में मिलेगा एडमिशन

ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) के जरिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 23 IIT में 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन का अवसर मिलेगा. यह परीक्षा साइंस और टेक्नोलॉजी विषयों में पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा का आयोजन IIT खड़गपुर कर रहा है.

image.png
IIT खड़गपुर नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कौन कर सकता है IIT JAM के लिए आवेदन?

ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या साल 2027 में अपनी डिग्री की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं, वे IIT JAM 2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, एडमिशन के लिए संबंधित संस्थान और कोर्स की शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करना जरूरी होगा.

कब होगी IIT JAM 2027 की परीक्षा?

IIT JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. परीक्षा देशभर के करीब 114 शहरों में आयोजित की जाएगी. इसमें सात विषयों के पेपर होंगे और परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.

शिफ्टसमयविषय
पहली शिफ्टसुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तककेमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स
दूसरी शिफ्टदोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तकबायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स, फिजिक्स

IIT JAM 2027 आवेदन शुल्क

कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी और चुने गए पेपर की संख्या के हिसाब से आवेदन शुल्क देना होगा.

श्रेणीएक पेपरदो पेपर
महिला, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार1,000 रुपये1,350 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार2,000 रुपये2,700 रुपये

IIT JAM 2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं.
  2. वहां JAM 2027 के आवेदन पोर्टल यानी JOAPS पर क्लिक करें.
  3. अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  5. अपनी फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: 4 साल बाद एक्टिव हुआ यूपी शिक्षा आयोग! UP TGT की 17000 से ज्यादा वैकेंसी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola