Maharashtra Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स ध्यान दें, डेटशीट जल्द, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है.10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 की विषयवार डेटशीट जल्द जारी हो सकती है. बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है. वहीं, 12वीं की परीक्षा 8 फरवरी और 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है. यहां जानें प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट और टाइम टेबल डाउनलोड करने का तरीका.

विज्ञापन

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही SSC (कक्षा 10वीं) और HSC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 की विषयवार टाइम टेबल जारी कर सकता है. स्टूडेंट्स को फिलहाल सब्जेक्ट वाइज डेटशीट का इंतजार है.

विज्ञापन

वहीं, बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब नियमित फीस के साथ उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए.

10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी

महाराष्ट्र बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं की विस्तृत विषयवार टाइम टेबल जारी नहीं की है. इसमें हर विषय की परीक्षा की डेट्स, समय और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी. डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

हालांकि, बोर्ड ने पहले ही 2027 की मुख्य लिखित परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं. इसलिए स्टूडेंट्स को विषयवार टाइम टेबल जारी होने तक इन संभावित डेट्स के आधार पर अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027: आधार कार्ड नहीं है तो भी कर सकेंगे आवेदन, जानें किसे मिलेगी यह सुविधा

फरवरी से मार्च तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की लिखित परीक्षा 8 फरवरी से शुरू होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च में समाप्त होंगी.

परीक्षासंभावित शुरुआतसंभावित समाप्ति
HSC कक्षा 12वीं8 फरवरी 202716 मार्च 2027
SSC कक्षा 10वीं15 फरवरी 202711 मार्च 2027


Image

प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होंगी?

लिखित परीक्षा से पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल, मौखिक, ग्रेडेड और इंटरनल असेसमेंट परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. 12वीं के स्टूडेंट्स की ये परीक्षाएं 20 जनवरी से 6 फरवरी 2027 तक होंगी. वहीं, 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 28 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे.

कक्षाप्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख
12वीं (HSC)20 जनवरी से 6 फरवरी 2027
10वीं (SSC)28 जनवरी से 13 फरवरी 2027

परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ी

महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC और HSC फरवरी-मार्च 2027 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है. पहले निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले स्टूडेंट्स को अब अतिरिक्त समय दिया गया है. बोर्ड के निर्देश के अनुसार, स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को स्टूडेंट्स से जमा की गई परीक्षा फीस संबंधित डिविजनल बोर्ड में 7 दिसंबर 2026 तक जमा करनी होगी.

जरूरी जानकारीडेट्स
परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट30 नवंबर 2026
स्कूल और कॉलेज की ओर से फीस जमा करने की लास्ट डेट7 दिसंबर 2026
परीक्षा का सेशनफरवरी-मार्च 2027

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऐसे भरें फॉर्म

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं
  • नियमित स्टूडेंट्स अपने स्कूल या जूनियर कॉलेज से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें
  • स्कूल की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी चेक करें
  • अपने विषयों और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांचें
  • स्कूल की ओर से मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें
  • निर्धारित परीक्षा फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद स्कूल से आवेदन की पुष्टि जरूर कर लें

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे 10वीं-12वीं की डेटशीट

महाराष्ट्र बोर्ड की विषयवार टाइम टेबल जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

  • सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Latest Notification या Examination सेक्शन खोलें
  • यहां SSC Time Table 2027 या HSC Time Table 2027 के लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी
  • इसमें अपने विषय और परीक्षा की डेट्स चेक करें
  • PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें

ये भी पढ़ें: IIT मद्रास जहां से निकलते हैं देश के टॉप इंजीनियर्स, देखिए काॅलेज की शानदार दुनिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola