DU: अगली पीढ़ी के एआई टैलेंट पूल को तैयार करने के लिए डीयू और एएमडी मिलकर करेंगे काम
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और एएमडी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. इसका लक्ष्य भारत को AI और सेमीकंडक्टर इनोवेशन में ग्लोबल लीडर बनाना है, जिसके तहत अगले साल तक 10,000 छात्रों को इंडस्ट्री-ग्रेड AI टूल्स का उपयोग करके एप्लिकेशन बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा.
DU: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर इनोवेशन में भारत के ग्लोबल लीडर बनाने में दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) ने पहल की है. इस बाबत दिल्ली विश्वविद्यालय और एएमडी (नैसडैक:एएमडी) के बीच समझौता हुआ है. समझौते के तहत देश की अगली पीढ़ी के एआई टैलेंट को इंडस्ट्री के लिए जरूरी कौशल सिखाने का काम किया जाएगा और एएमडी का ‘एआई इनगेज डेवलपर प्रोग्राम’ दिल्ली डीयू में शुरू होगा. इसके जरिये छात्रों और शिक्षकों को एएमडी के ओपन-सोर्स एआई सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, लर्निंग रिसोर्स और डेवलपर जीयूपी क्लाउड क्रेडिट्स का प्रैक्टिकल एक्सेस मिलेगा. इस पहल का मकसद अगले साल तक 10000 छात्रों को ट्रेनिंग देना है, ताकि वे इंडस्ट्री-ग्रेड टूल्स का इस्तेमाल करके एआई एप्लिकेशन बना सके, टेस्ट कर सके और तैनात कर सके.
इस प्रोग्राम को इनोवेशन, रिसर्च और डेवलपर्स की तैयारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के स्वदेशी एआई क्षमता बनाने के व्यापक विजन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है. यह सहयोग, एकेडेमिया, डेवलपर्स को सक्षम बनाने और ओपन एआई इनोवेशन के जरिए भारत के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में एएमडी के चल रहे निवेश पर आधारित है. ओपन एआई प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिकल अनुभव हासिल कर छात्रों को सशक्त बनाना है ताकि एआई और हाई-परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग में भारत अग्रणी भूमिका निभा सके.
देश में एआई शिक्षा को मिलेगी रफ्तार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग के बीच समझौता आगे बढ़ने की राह तैयार करता है. इससे शिक्षण संस्थान और उद्योग के बीच सेतु बनता है और ऐसे में इस तरह के समझौते होना जरूरी है. भारत में एआई एजुकेशन और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए एएमडी के साथ डीयू की साझेदारी एक सराहनीय कदम है. इस समझौते से देश में एआई शिक्षा को नयी दिशा मिलेगी और देश एआई के मामले में अग्रणी भूमिका निभा सके. मौजूदा समय में एआई तकनीक का महत्व काफी बढ़ गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि से लेकर रक्षा और अन्य क्षेत्र में एआई प्रभावी भूमिका निभा रहा है.
ऐसे में एआई के मामले में भारत पीछे नहीं रह सकता है. वहीं एएमडी इंडिया की कंट्री हेड और एसवीपी इंजीनियरिंग जया जगदीश ने कहा कि भारत में एआई इनोवेशन की अगली लहर का नेतृत्व करने का टैलेंट और महत्वाकांक्षा है. अब मौका है कि छात्रों को वास्तविक दुनिया में एआई डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने वाले प्लेटफॉर्म और टूल्स का पहुंच मुहैया कराया जाए. दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी से छात्रों को एआई कॉन्सेप्ट्स सीखने से लेकर एआई सॉल्यूशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. इससे देश के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने और भविष्य के लिए तैयार टैलेंट को विकसित करने में मदद मिलेगी. इस साझेदारी के जरिये छात्रों और शिक्षकों को एएमडी के एआई लर्निंग करिकुलम, टेक्निकल वर्कशॉप, ओपन सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम और प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट के लिए क्लाउड-बेस्ड जीपीयू रिसोर्स तक पहुंच मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए