दिल्ली-NCR के स्कूलों में छुट्टी चाहते हैं 50% से ज्यादा पैरेंट्स, जानें क्या है वजह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi NCR School News: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत को लेकर पैरेंट्स चिंतित हैं. 50 फीसदी से ज्यादा पैरेंट्स स्कूल बंद करने या ऑनलाइन पढ़ाई कराने के पक्ष में हैं.

विज्ञापन

Delhi NCR School News: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण ने स्कूल जाने वाले बच्चों के पैरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है. खराब हवा के बीच 50 फीसदी से ज्यादा पैरेंट्स चाहते हैं कि 10 से 15 नवंबर 2026 तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाए. हालांकि, इस बीच दिल्ली सरकार ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई अनिवार्य कर दी है. इससे बच्चों को स्कूल जाने या घर से ऑनलाइन क्लास करने का विकल्प मिलेगा.

विज्ञापन

10 से 15 नवंबर तक छुट्टी चाहते हैं पैरेंट्स

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण का असर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में पैरेंट्स का मानना है कि बच्चों को कुछ दिनों तक स्कूल भेजने के बजाय घर पर रखना बेहतर होगा. खासकर छोटे बच्चों को खराब हवा में रोजाना बाहर निकलने से परेशानी हो सकती है. इसी वजह से पैरेंट्स 10 से 15 नवंबर तक स्कूल बंद रखने या ऑनलाइन पढ़ाई कराने की मांग कर रहे हैं. उनकी यह भी मांग है कि स्कूलों के लिए नवंबर के प्रदूषण को देखते हुए पहले से छुट्टियों का कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि पढ़ाई भी प्रभावित न हो.

कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड क्लास अनिवार्य

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर स्कूलों को कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है. यह व्यवस्था नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी लागू होगी. इसके तहत बच्चे स्कूल जाकर पढ़ सकते हैं या घर से ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं. यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी. वहीं, 2 नवंबर को AQI.in के आंकड़ों में दिल्ली का AQI 512 तक पहुंच गया था, जबकि नोएडा में यह 409 दर्ज किया गया था. इससे प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ी मांग, 50% से ज्यादा पैरेंट्स ने जताई चिंता, जानें अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola