Prompt Engineering की बढ़ी डिमांड, 6 महीने में करें AI का स्मार्ट कोर्स

Prompt Engineering Course के लिए छात्रा की सांकेतिक फोटो
Prompt Engineering: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद प्रॉम्प्ट शब्द काफी ज्यादा चर्चा में है. इसी को लेकर प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. Prompt Engineering एक ऐसा कौशल है जिसमें आप AI मॉडल्स जैसे ChatGPT, DALL·E या अन्य Generative AI से सही और उपयोगी आउटपुट निकालना सीखते हैं.
Prompt Engineering Course: आज के समय में AI यानी Artificial Intelligence हर जगह है. कंटेंट बनाने से लेकर डिजाइन, डेटा एनालिसिस और कोडिंग तक, AI हमारी मदद कर रहा है. लेकिन AI से सही रिजल्ट पाने के लिए सिर्फ कमांड देना काफी नहीं होता. इसी काम के लिए Prompt Engineering सीखना जरूरी है.
What is Prompt Engineering: क्या है प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग?
Prompt Engineering का मतलब है AI को ऐसे सवाल या निर्देश देना कि वह हमारी जरूरत के हिसाब से सही और उपयोगी आउटपुट दे. उदाहरण के लिए अगर आप ChatGPT से ब्लॉग पोस्ट या मार्केटिंग कंटेंट बनवाना चाहते हैं, तो सही prompt देने से ही AI आपकी स्टाइल और टोन में काम तैयार करेगा.
इस कोर्स में आप सीखते हैं कि कैसे AI को निर्देश दें, कैसे डेटा को सही तरीके से इनपुट करें और कैसे बेहतर रिजल्ट पाएं. साथ ही इसमें AI की सीमाओं और एथिकल यूज के बारे में भी सिखाया जाता है, ताकि आप जिम्मेदारी से AI का इस्तेमाल कर सकें.
कहां से करें कोर्स?
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखने के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं. Coursera, Udemy, edX, LinkedIn Learning जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ये कोर्सेज उपलब्ध हैं. ये शुरुआती से लेकर एडवांस्ड लेवल तक होते हैं और सर्टिफिकेट भी देते हैं. इसके अलावा IITs द्वारा भी AI के शॉर्ट टर्म कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं. IIT पटना की तरफ से 6 महीने का AI ML कोर्स शुरू किया गया है.
इंडिया में भी Great Learning, UpGrad और Skillshare जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी और अंग्रेजी में कोर्स उपलब्ध हैं. आप इसे अपने समय के अनुसार ऑनलाइन कर सकते हैं और काम के लिए तैयार हो सकते हैं.
Prompt Engineering सीखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके करियर को AI के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में आगे बढ़ा सकता है. चाहे आप कंटेंट क्रिएटर हों, प्रोग्रामर या बिजनेस एनालिस्ट, AI के साथ काम करने का सही तरीका जानना आपके लिए बहुत मददगार है.
यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस या AI ब्रांच, जानें किसमें कमाई ज्यादा
Prompt Engineering कोर्स क्या है?
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स में आप सीखते हैं कि AI मॉडल जैसे ChatGPT से सही आउटपुट कैसे निकलवाएं. इसमें AI को निर्देश देने, डेटा इनपुट करने और बेहतर रिजल्ट पाने के तरीके सिखाए जाते हैं.
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स कहां से किया जा सकता है?
Prompt Engineering कोर्स Coursera, Udemy, edX, LinkedIn Learning जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन किया जा सकता है. इंडिया में UpGrad, Great Learning, Skillshare भी अच्छे विकल्प हैं.
क्या ChatGP प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग है?
ChatGPT खुद prompt engineering नहीं है, बल्कि यह एक AI टूल है जिस पर prompt engineering की जाती है. यानी ChatGPT जैसे AI मॉडल को समझकर, उस पर सही तरीके से निर्देश देना ही prompt engineering कहलाता है. इसका मकसद AI से आपकी जरूरत के अनुसार सबसे अच्छा जवाब प्राप्त करना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










