BPSC Success Story: कोचिंग के नहीं थे पैसे, खुद की मेहनत से बिहार की बेटी 20 साल की उम्र में बनीं DSP

BPSC Success Story
जानें बिहार के बक्सर की चित्रा कुमारी के बारे में जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के महज 20 साल की उम्र में बीपीएससी की परीक्षा क्लियर की और डीएसपी बन गई.
BPSC Success Story: बीपीएससी परीक्षा हमारे देश के सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में आती है, इसे पास करना काफी कठिन होता है लेकिन वो कहते हैं ना कि जब एक व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो कोई भी मुश्किल से मुश्किल हालात उसे अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकता. आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही एक कहानी बिहार के बक्सर जिले की एक लड़की चित्र कुमारी की जिन्होंने महज 20 साल की उम्र में बीपीएससी की परीक्षा पास की और डीएसपी बन गई.
जमीन बेचकर पूरी की पढ़ाई
बता दें, कि चित्र के पिता सुरेश प्रसाद ने कुछ सालों पहले अपनी नौकरी खो दी थी लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेच दी थी, वो किसी भी हालत में अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे.
मां से हमेशा मिली हिम्मत
चित्रा को अपनी मां रचना देवी से पढ़ाई में काफी ज्यादा मदद मिली. वह यूं तो एक हाउसवाइफ थी लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई की ओर उनका सम्पूर्ण ध्यान रहता था. वो रोजाना अपने बच्चों की पढ़ाई देखा करती थी. बता दें कि चित्रा से पहले उनके भाई ने भी बीपीएससी की परीक्षा क्रैक कर ली थी लेकिन उनमें यूपीएससी की करने का जुनून था इसलिए वह वर्तमान में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं.
कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे
चित्रा के पिता की आर्थिक स्थिति के कारण उनके पास कोचिंग लेने तक के पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने घर पर ही रहकर तैयारी की और जैसे तैसे ऑनलाइन कोर्स खरीदने के पैसे जुटाए, चित्रा की सक्सेस के पीछे उसके माता पिता का बड़ा योगदान रहा और वह अपनी कामयाबी के पीछे का कारण अपने परिवार को ही बताती हैं. चित्रा की कहानी इस बात का प्रतीक है कि मुश्किल से मुश्किल हालात भी आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकते.
Also Read: UPSC Success Story: आंखों की रौशनी के बिना बन गए IAS ऑफिसर, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




