AP LAWCET 2026: चूक गए तो नहीं मिलेगा मौका, वेब ऑप्शन भरने की तारीख नजदीक

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AP LAWCET Counselling 2026: दूसरे चरण में वेब ऑप्शन भरने की आज आखिरी तारीख है. उम्मीदवार 31 अक्टूबर को अपने विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 4 नवंबर को जारी होगा.

विज्ञापन

AP LAWCET Counselling 2026: आंध्र प्रदेश में लॉ की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. AP LAWCET Counselling 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए वेब ऑप्शन भरने की प्रक्रिया आज, 30 अक्टूबर को बंद हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स नहीं चुने हैं, उन्हें आज ही यह काम पूरा करना होगा. उम्मीदवार 31 अक्टूबर को अपने भरे हुए विकल्पों में बदलाव भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

AP LAWCET Counselling 2026 का पूरा शेड्यूल

आंध्र प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है. इसके तहत रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वेब ऑप्शन भरने के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं.

काउंसलिंग की प्रक्रियाडेट्स
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड26 से 28 अक्टूबर 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन26 से 29 अक्टूबर 2026
वेब ऑप्शन भरने की लास्ट डेट30 अक्टूबर 2026
वेब ऑप्शन में बदलाव31 अक्टूबर 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट4 नवंबर 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग और सेल्फ रिपोर्टिंग5 से 7 नवंबर 2026

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन

AP LAWCET के जरिए उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश के लॉ कॉलेजों में तीन साल के LLB और पांच साल के LLB कोर्स में एडमिशन मिलता है. वहीं, AP PGLCET के जरिए LLM कोर्स में दाखिला दिया जाता है. काउंसलिंग के दूसरे चरण में वही उम्मीदवार वेब ऑप्शन भर सकते हैं, जिन्होंने जरूरी रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

वेब ऑप्शन भरना क्यों है जरूरी

वेब ऑप्शन के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनते हैं. इन विकल्पों के आधार पर ही सीट अलॉटमेंट किया जाता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंद के कॉलेजों को सही क्रम में भरें. केवल उन्हीं कॉलेजों का चयन करें जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं. सीट मिलना उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों पर निर्भर करेगा.

Image

 AP LAWCET Web Options भरने के स्टेप्स

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने वेब ऑप्शन भर सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट cap.apcfss.in पर जाएं
  • होमपेज पर AP LAWCET/AP PGLCET 2026 का विकल्प खोलें
  • कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल भरकर अपना अकाउंट खोलें
  • वेब ऑप्शन एंट्री के सेक्शन में जाएं
  • अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें
  • सभी विकल्पों को प्राथमिकता के अनुसार क्रम में लगाए.
  • जानकारी अच्छी तरह जांचने के बाद विकल्पों को सेव और सबमिट कर दें

 31 अक्टूबर को कर सकेंगे विकल्पों में बदलाव

जिन उम्मीदवारों से कॉलेज या कोर्स चुनने में कोई गलती हो गई है, उन्हें 31 अक्टूबर को सुधार का मौका मिलेगा. इस दिन उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए पहले भरे गए वेब ऑप्शन में बदलाव कर सकेंगे. यह सुविधा केवल एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगी. इसलिए उम्मीदवारों को तय तारीख पर ही अपने विकल्पों की जांच और जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए.

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

AP LAWCET 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 4 नवंबर को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे कि उन्हें कौन सा कॉलेज और कोर्स मिला है. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 5 से 7 नवंबर के बीच सेल्फ रिपोर्टिंग और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. तय समय में रिपोर्टिंग नहीं करने पर एडमिशन में परेशानी हो सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: FMS Delhi में MBA एडमिशन का मौका,हॉस्टल से लेकर फीस तक जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola