ePaper

धनबाद IIT-ISM ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए 500 से अधिक कंपनियों को बुलाया, इस महीने से होगा शुरू

Updated at : 10 Oct 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद IIT-ISM ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए 500 से अधिक कंपनियों को बुलाया, इस महीने से होगा शुरू

Dhanbad IIT-ISM ने इस एकेडमिक वर्ष 2022-23 के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के लिए 500 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया है. संस्थान में एकेडमिक सत्र 2022-23 का प्लेसमेंट सीजन एक दिसंबर से शुरू होगा. अधिक से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट कराने के लिए सीडीसी लगातार कंपनियों के संपर्क में है.

विज्ञापन

Dhanbad IIT-ISM: धनबाद आइआइटी-आइआइटी ने इस एकेडमिक वर्ष 2022-23 के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के लिए 500 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया है. यह आमंत्रण संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर (सीडीसी) की ओर से भेजा गया है. इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, अमेजन, टाटा स्टील, जियो, रिलायंस आदि देश-विदेश की सभी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

एक दिसंबर से शुरू होगा प्लेसमेंट

संस्थान में एकेडमिक सत्र 2022-23 का प्लेसमेंट सीजन एक दिसंबर से शुरू होगा. अधिक से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट कराने के लिए सीडीसी लगातार कंपनियों के संपर्क में है. सीडीसी के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान एकेडमिक सत्र में पिछले वर्ष की तरह ही छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर मिलने की पूरी संभावना है.

Also Read: धनबाद IIT-ISM में चार राउंड की काउंसेलिंग के बाद सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन
पिछले वर्ष बना था रिकार्ड

धनबाद IIT-ISM के पिछले एकेडमिक वर्ष (2021-22) के दौरान प्लेसमेंट सीजन शुरू होने से पहले 137 छात्रों को पीपीओ मिला था. वहीं संस्थान के कुल 1072 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर मिला था. इनमें बीटेक के 97.96 प्रतिशत, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के 71.21 प्रतिशत और मैनेजमेंट के 95.24 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था. सीडीसी के अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष लगभग सभी छात्रों का जॉब ऑफर मिला था. शेष छात्रों ने उच्च शिक्षा के लिए प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया था. गत वर्ष यहां के छात्र को अधिकतम 1.03 करोड़ रुपये वार्षिक का पैकेज ऑफर मिला था.

रिकार्ड पीपीओ

धनबाद IIT-ISM के वर्तमान एकेडमिक वर्ष (2022-23) की शुरुआत के साथ ही बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को रिकार्ड प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल रहा है. अभी अक्तूबर माह के पहले सप्ताह तक 200 से अधिक छात्रों को पीपीओ मिल चुका है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष मिले पीपीओ से करीब 50 प्रतिशत अधिक है.

JEE मेन में सफल अभ्यर्थी करा सकेंगे नामांकन

जेइइ मेन में सफल हुए राज्य के विद्यार्थियों के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने पहले चरण की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों का सीट अलॉटमेंट लेटर 10 अक्तूबर (सोमवार) को सुबह नौ से 10 बजे के बीच जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद विद्यार्थी अपने दस्तावेज की जांच करा कर संबंधित कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. सीट अलॉटमेंट लेटर के साथ विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक संबंधित कॉलेज में नामांकन ले सकेंगे. दस्तावेज जांच की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जायेगी. इस दौरान विद्यार्थियों को 10वीं का एडमिट कार्ड, 12वीं का एडमिट कार्ड, 12वीं का रिजल्ट, जेइइ मेन का एनटीए स्कोर कार्ड, स्थायी पता का विवरण, आवासीय प्रमाण पत्र व आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण पत्र की मूल कॉपी जमा करनी होगी. साथ ही संबंधित कॉलेज को इ-मेल भी करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola