केजरीवाल सरकार में बर्दाश्त नहीं अनियमितता, औचक निरीक्षण में माननीय उप-मुख्यमंत्री ने श्रम कार्यालय के मैनेजर को किया बर्खास्त

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। निर्माण श्रमिकों के निबंधन में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद आज उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग एक दर्जन मामलों में शिकायतें सही पाए जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रम अधिकारियों को पंजीयन तथा मजदूरों के कल्याण संबंधी सभी काम नियमानुसार और निश्चित समय अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय में निर्माण श्रमिकों के निबंधन में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। आज सुबह उपमुख्यमंत्री ने कार्यालय का औचक निरीक्षण करके शिकायतों की जांच की। इन शिकायतों में कुछ श्रमिकों के निबंधन दस्तावेजों में पुरूष के बजाय महिला की तस्वीरें लगाए जैसी लापरवाही शामिल है। कुछ मामलों में श्रमिक के पंजीयन हेतु कार्यालय में उपस्थित होकर लाइव फोटोग्राफ के बजाय पहले की खींची गई फोटो लगाने जैसी अनियमितता शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं को समुचित लाभ देने संबंधी सभी कार्य समय पर किए जाएं। सरकार ने जब निर्माण श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं बनाई हैं तो इनका लाभ सभी सुयोग्य लोगों को मिलना चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










