ePaper

T20 World Cup: पाकिस्तान की लगातार दो जीत के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का समीकरण, जानें टीम इंडिया का हाल

Updated at : 27 Oct 2021 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: पाकिस्तान की लगातार दो जीत के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का समीकरण, जानें टीम इंडिया का हाल

T20 World Cup 2021 Points Table: ग्रुप-2 की बात करें तो पाकिस्तान अपने पहले दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि अफगानिस्तान एक जीत के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया की हालत अच्छी नहीं है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021 Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 12 राउंड में अबतक 7 मैच हो गए हैं. जिसमें श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है. पाकिस्तान की टीम ने पहले भारत और फिर मंगलवार को न्यूजीलैंड की टाम को हरा दिया है. लगातार दो जीत दर्ज करके पाकिस्तान की टीम खुद को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा लिया है और ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गयी है. वहीं ग्रुप-1 की बात करे तो इंग्लैंड की टीम नंबर वन पर बनी हुई है.

undefined

बता दें कि मंगलवार को ग्रुप 1 में खेले गए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट से जीत हगासिल कर अपनी स्थिती सुधार ली है. अब साउथ अफ्रीका 2 मैचों में अपने एक मैच जीतने में सफल हो गई है. दूसरी ओर वेस्टइडीज की टीम के लिए खतरने की घंटी बज गई है. वेस्टइंडीज की टीम सपुर 12 राउंडर में अपने दोनों मैच हार गई है.

Also Read: T20 World Cup: हरभजन सिंह ने पाक खिलाड़ी के सर से उतारा जीत का नशा, भज्जी ने अपने जवाब से किया बोल्ड

वहीं ग्रुप-2 की बात करें तो पाकिस्तान अपने पहले दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि अफगानिस्तान एक जीत के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया की हालत अच्छी नहीं है पहली मैच में मिली करारी हार के बाद भारत पांचवे नंबर पर बना हुआ है. भारतीय टीम पर स्कॉटलैंड से उपर है. रन रेट की बात करे तो पहली मैच में हार के बाद कोहली एंड कंपनी का रन रेन माइनस में है. वहीं भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो उसे अभ अपने सारे मुकाबले जीत ने होंगे. बता दें कि भारत को अब अपना अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. उस मुकाबलो को हर हाल में टीम इंडिया जीत चाहेगी क्योंकि हार से भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola